छत्तीसगढ़ : महिला नगर सैनिकों की भर्ती अभियान, 10 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg bharti news : छत्तीसगढ़ में महिला नगर सैनिकों की भर्ती सम्बंधित बड़ी खबर सामने आ रही है इच्छुक आवेदक 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी आगे आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। chhattisgarh mahila nagar sainik bharti news 2024. 

महिला नगर सैनिकों की भर्ती अभियान

जगदलपुर : जिला में बालिका आश्रम एवं छात्रावासों में रह रहे बालिकाओं के सुरक्षा व्यवस्था हेतु 130 महिला नगर सैनिकों की भर्ती होनी है जिसका विज्ञापन नगर सेना मुख्यालय स्तर से जारी किया गया है। आवेदन 10 अगस्त 2024 तक इच्छुक उम्मीदवार (महिला) ऑनलाईन निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन कर सकते है। 

चूंकि नगर सेना विभाग एक स्वयंसेवी संस्था है जिसकी नियुक्ति 03 वर्षों के लिये किया जाता है। तीन वर्षों का सेवा अभिलेख अच्छा नहीं पाये जाने पर विभाग से सेवामुक्त किये जाने का प्रावधान है। सेवा अभिलेख अच्छा पाये जाने पर लगातार 60 वर्षों तक अपनी सेवाएं दे सकते है।

नगर सेनानी श्री एस के मार्बल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला पुलिस बल में भर्ती होने पर होमगार्ड के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत तक निर्धारित भर्ती में कोटा आरक्षण किया गया है। चूंकि यह वर्दीधारी संस्था है। इस संस्था में शारीरिक मापदण्ड एवं शैक्षणिक आर्हताएँ निर्धारित है, जिन्हें महिला उम्मिदवारों को अनिवार्य रूप से योग्यताएँ रखने पर ही विभाग में भर्ती हो पाएंगे।

महिला नगर सैनिकों की भर्ती प्रमाण पत्र एवं शारीरिक आर्हताएं

यह जिले के महिलाओं और बालिकाओं के लिये सुनहरा अवसर है। वर्ष 2014 के बाद से नगर सेना विभाग में भर्ती नहीं हुआ था। लगभग 10 वर्षों के बाद 130 महिला नगर सैनिकों की भर्ती बालिका आश्रम एवं छात्रावासों के लिए हो रही है, जिसमे मुख्य रूप से जिले के महिलाओं को ही भर्ती किया जावेगा। भर्ती के दौरान जिला का मूल निवासी प्रमाण पत्र निर्धारित शैक्षणिक योग्यता, जीवित रोजगार पंजीयन, जाति प्रमाण पत्र एवं शारीरिक आर्हताएं पूर्ण किये जाने पर 800 मीटर की दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद एवं लिखित परीक्षा लिया जाकर वरियता सूची के आधार पर भर्ती कार्यवाही पूर्ण किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बड़ा फैसला अब साल में 3 बार होंगी परीक्षा.. Cg open school exam 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ खबर: बजट में महतारी वंदन योजना के लिए कितना प्रावधान ? हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा 2024

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!