छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रत्येक जोड़े के कन्या के नाम से 35 हजार रूपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, mukhyamantri kanya vivah yojana chhattisgarh news, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को होने वाली आर्थिक परेशानियों को दूर करना, शादी के मौके पर फिजुलखर्ची को रोकना, सामूहिक विवाह के आयोजन से सामाजिक स्थिति में सुधार लाना है। 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना कमजोर, आर्थिक परिस्थितियों वाले परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कर माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर रही है, जिनके घर में बेटियां होती है, उनके माता-पिता को बेटी की शादी योग्य उम्र होते ही चिंता सताने लगती है। हर मां-बाप का सपना होता है कि उनकी बेटी की शादी धूमधाम से हो, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण सपना अधूरा रह जाता है। ऐसे में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से हजारों परिवारों के माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर उनकी चिंता दूर कर रही है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ..

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। महतारी वंदन योजना, महतारी जतन योजना, इनमें से और एक योजना है, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना। इस योजना के तहत सरकार द्वारा उन लोगों को सहायता प्रदान किया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। ऐसे परिवार की बेटियों को इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत गरीब परिवारों की बेटियों को विवाह के लिए सरकार सहायता राशि प्रदान करती है। 

गरीबी के कारण परिवार वालों के लिए शादी कराना बहुत बड़ी चुनौती थी पर इस योजना के चलते यह चुनौती आसानी से हल हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवम् बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को धन्यवाद देते हुए हितग्राहियों कहा कि इस योजना ने हमारे माता-पिता के आर्थिक बोझ को कम कर धूमधाम से विवाह करने समर्थ बना दिया।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना, निर्माणाधीन आवासों को पूर्ण किये जाने हेतु राशि जारी, cg aawas yojana 2022

प्रत्येक जोड़े को कन्या के नाम से 35 हजार रूपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित..

खबर अनुसार गतदिवस को रायगढ़ जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 45 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। शासन की ओर से प्रत्येक जोड़े को कन्या के नाम से 35 हजार रूपये की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई। उपहार के रूप में बैग, श्रृंगार सामाग्री, कपड़े इत्यादि वर-वधु को दिया गया तथा जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र दिया गया।  

इनमें से गोपालपुर, बोईरदादर की निवासी श्रीमती देवंती सिदार ने  और भगवानपुर निवासी श्रीमती भारती ने बताया कि उनकी शादी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 16 जुलाई 2024 को हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से उनका पंजीयन किया गया और इस योजना का लाभ मिला। उन्होंने बताया कि वे अभी अपने अपने पति के साथ बेहद खुश है। 

आवेदन सम्बंधित 

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप अपने क्षेत्र की महिला एवं बाल विकास विभाग या फिर अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर जानकारी ले सकते हैं। साथ ही इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन व डॉक्यूमेंट संबंधित जानकारी भी आंगनबाड़ी केंद्र या फिर महिला एवं बाल विकास विभाग से ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

Cg board 2nd exam time table : 10वीं 12वीं के द्वितीय मुख्य परीक्षा के टाइम टेबल जारी..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना जारी.. महिलाओं के लिए आया और एक योजना यहां भी मिलेगा लाभ.. 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!