छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स, 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी किसानों को 23448 करोड़ रूपए भुगतान..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी जारी है साथ ही किसानों को भुगतान भी हो रहा है इस बीच छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स सामने आ रहे हैं। जानेंगे कि अब तक कितने किसानों से धान की खरीदी हुई है उनको कितना रुपया भुगतान हुआ है। इसके अलावा और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां आ रही है। तो पूरे पोस्ट पर बने रहे। 

छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स..

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 115.94 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 23448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी.. 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 130 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।

इसे भी पढ़ें -  हरेली पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी किसानों को 3100 धान का दाम.. 

छत्तीसगढ़ किसानों को 23448 करोड़ रूपए भुगतान..

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 21 लाख 55 हजार 841 किसानों से 115 लाख 94 हजार 323 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 23 हजार 448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 93 लाख 01 हजार 996 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 74 लाख 01 हजार 772 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस तरह आज तक के धान खरीदी नई अप्डेट्स आ रहे थे जो कि जानकारी आज हमने आप लोगों के साथ शेयर कर रहे थे। 

“छत्तीसगढ़ के विभिन्न योजना से जुड़ी अपडेटेड इनफॉरमेशन महत्वपूर्ण जानकारियां लगातार हम its chhattisgarh के माध्यम से आप लोगों को आगे भी पहुंचते रहेंगे इसलिए अपना प्यार और सपोर्ट चैनल के साथ बना कर रखिए।”

“तो भाई आप हमारे Youtube channel its chhattisagrh को subscribe करके रखिए साथ ही हमारा Teligram चैनल है उसको भी join करके रखिएगा।  इसके अलावा हमारा Whatsapp चैनल है। उसको भी आप join कर लीजिए इनका लिंक आप लोगों को ऊपर और नीचे post में दिख रहा होगा।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!