छत्तीसगढ़ धान खरीदी, कृषक उन्नति योजना 917 रु अंतर राशि, 24 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा लाभ..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg Krishak Unnti Yojana : छत्तीसगढ़ सरकार अन्नदाता किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना शुरू करने का ऐलान किया है, 917 रु अंतर राशि योजना के तहत किसानों को भुगतान किया जाना है, और इसके लिए 10 हजार करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है, इस योजना के तहत धान बेचने वाले किसानों को धान की अंतर की राशि का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा, छत्तीसगढ़ के हमारे बहुत सारे किसान भाइयों ने धान बेचा है समर्थन मूल्य का भुगतान मिला है, वही छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से वादा किया है कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम किसानों को मिलेंगे।  

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी न्यूज़…

मिली जानकारी अनुसार राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 118 लाख 93 हजार 551 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 105 लाख 76 हजार 891 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। 

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 04 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। 

इसे भी पढ़ें -  डी बी टी के माध्यम से ही किसानों को मिलेगी बागवानी मिशन की राशि -सीईओ डॉ. चतुर्वेदी

समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के बैंक खाता में धान खरीदी के एवज में किसानों को 30 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। 

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना 917 रु अंतर राशि..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के किसानों को कृषक उन्नति योजना के तहत धान बोनस यानि अंतर की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि विरोधी लोग कह रहे हैं कि एकमुश्त भुगतान कब होगा? तो मैं बता दूं कि एकमुश्त भुगतान और अंतर की राशि की व्यवस्था हो गई है। किसानों को 917 रु अंतर राशि प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा जिसकी व्यवस्था हो गई है।

मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा कृषक उन्नति योजना लागू कर दी गई है। इस योजना के द्वारा प्रदेश के किसानों को धान खरीदी की अंतर राशि का भुगतान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जारी आंकड़ा अनुसार विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के लगभग 24 लाख 72 हजार से अधिक किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा। इन किसानों को वर्तमान में धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2183 रु. और 2203 रु प्रति क्विंटल के दर से राशि का भुगतान किया गया है। 

तो इस तरह से खबरें सामने निकल कर आ रही है छत्तीसगढ़ के किसानों को 917 रु अंतर राशि प्रति क्विंटल सरकार जल्द जारी करने वाली है, छत्तीसगढ़ के 24 लाख से ज्यादा किसानों को यह पैसे छत्तीसगढ़ सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत जारी करेगी। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ न्यूज़ : 6-7 मई को मौसम में बदलाव के आसार.. इन जिलों में हो सकता है बारिश.. ड्राई डे घोषित.. ये 2 दिन बंद रहेंगे शराब दुकान..

इसे भी पढ़ें ताजा अप्डेट्स : 

कृषक उन्नति योजना की तैयारी.. छत्तीसगढ़ किसानों के बैंक खाता में 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान..

छत्तीसगढ़ इन किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ..  जानिए कैसे मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!