छत्तीसगढ़ : पंजीकृत श्रमिकों के लिए काम की खबर.. 31 दिसंबर 2024 तक कर सकते है आवेदन जाने विस्तार से..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ : अगर आप भी छत्तीसगढ़ के पंजीकृत श्रमिक है तो आज का यह खबर आप लोगों के लिए बड़ी काम की खबर हो सकता है। जी हां खबरें आ रही है कि जिन श्रमिकों के पंजीयन का वैधता समाप्त हो चुका है वह श्रमिक 31 दिसंबर 2024 तक नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं इस संबंधित खबरें व जानकारियां सामने निकल कर आ रही है। जो कि आगे हम आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। 

आप लोगों को बता दें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की गई है इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इसके लिए श्रमिकों को पंजीकृत किया जाता है अगर आप पंजीकृत श्रमिक हैं तो आपको भी सरकार द्वारा चलाए जा रहे कई योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ : पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हो चुकी है वे 31 दिसंबर 2024 तक कर सकते है आवेदन

खबरों के अनुसार छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से आज दिनांक तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका है तथा उनके द्वारा पंजीयन नवकरण हेतु आज दिनांक तक आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है, ऐसे निर्माण श्रमिकों को 31 दिसंबर 2024 तक पंजीयन/नवकरण आवेदन कर सकते हैं तथा दिनांक 31 दिसंबर 2024 के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र 0771-3505050 में संपर्क कर सकते है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : अगले 2 दिनों तक इन जिलों में भारी बारिश के आसार कई जगहों के लिए अलर्ट..

श्रमिक पंजीयन कार्ड नवीनीकरण 31 दिसम्बर तक

बलौदाबाजार : छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से अब तक ऐसे पंजीकृज श्रमिक जिनके पंजीयन की वैद्यता समाप्त हुए 1 वर्ष या उससे अधिक समय हो चुका है, तथा जो श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण हेतु अब तक आवेदन प्रस्तुत नही किया गया हैं, ऐसे श्रमिकों से 31 दिसम्बर 2024 तक नवीनीकरण आवेदन कर सकते है।

इसके पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जायेगा। समस्त ऐसे पंजीकृत श्रमिकों जिसका श्रमिक पंजीयन कार्ड की वैद्यता समाप्त हो गई हो, वह श्रमिक श्रम विभाग के (श्रमेव जयते) मोबाईल एप्प या श्रम विभाग के वेबसाईट या अन्य ऑनलाईन के माध्यम से नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0771-3505050 पर संपर्क कर सकते है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ : फसल नुकसान का इन किसानों को 9 लाख का मुआवजा.. जाने विस्तार से

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!