छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा! फैसला, सिंचाई योजनाओं के लिए स्वीकृत राशि देखें लिस्ट, किसानों को मिलेगा लाभ जाने कैसे ? 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Last updated on December 8th, 2022 at 11:20 am

 

पांच सिंचाई योजनाओं के लिए 24.90 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की पांच विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 24 करोड़ 90 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजनाओं के कार्य पूर्ण होने से 1656 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

कोरिया जिले के खड़गंवा विकासखण्ड अंतर्गत उदनापुर जलाशय योजना के मुख्य नहर में सी.सी. नाली निर्माण नहर बेड की सफाई तथा बैंक की ऊंचाई बढ़ाने का कार्य आर.डी. 1370 मी. से 3500 मी. एवं माइनर नहर आर.डी. 470 मी. 700 मी. तथा कुलावा फिक्सिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 44 लाख 94 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 403 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

 

 

विकासखण्ड सोनहत में जलाशय बांध में सी.सी.चैनल निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 41 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 156 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड सोनहत की रजौली बांध सी.सी. चैनल निर्माण और अन्य कार्य के लिए दो करोड़ 91 लाख 52 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य के पूर्ण होने से 91 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ की खरला व्यपवर्तन योजना के नहर लाईनिंग, पक्के कार्य एवं मिट्टी कार्य के लिए चार करोड़ 20 लाख 39 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य के पूर्ण होने से 526 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड राजपुर की लवंगपानी जलाशय योजना के लिए 11 करोड़ 92 लाख 15 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कार्य के पूर्ण होने से 480 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

 

 

छह सिंचाई योजनाओं के लिए 46.97 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की पांच विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 46 करोड़ 97 लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत किए है। कार्य पूर्ण होने से 2757 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

बालोद जिले के विकासखण्ड-बालोद के तांदुला परियोजना के भेड़िया नवागांव माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर कार्य के लिए 02 करोड़ 99 लाख 92 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 185 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड-डौंडीलोहारा की खरखरा जलाशय के क्षतिग्रस्त स्पील चैनल पर शूट फाल निर्माण कार्य के लिए 27 करोड़ 40 लाख 03 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड-डौंडीलोहारा के भेड़ी उद्वहन सिंचाई योजना निर्माण कार्य के लिए 09 करोड़ 07 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 344 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : Cm साय मेधावी बच्चों को देंगे 1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का और स्कूटी खरीदने 1 लाख रूपए का चेक..

 

 

विकासखण्ड-गुण्डरदेही की तांदुल मुख्य नहर के लिमोरा माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर मरम्मत कार्य के लिए 03 करोड़ 44 लाख 70 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 1439.32 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-गुण्डरदेही के तांदुला मुख्य नहर के परसदा माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर मरम्मत कार्य के लिए 98 लाख 72 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 121.25 हेक्टेयर क्षत्रे में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-गुण्डरदेही के तांदुला मुख्य नहर के पेण्ड्री माईनर, झोपरा माईनर, डोंगीतराई माईनर एवं जोरातराई माईनर का लाईनिंग एवं स्ट्रक्चर का मरम्मत कार्य के लिए 03 करोड़ 07 लाख 03 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूर्ण होने से 668.24 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

 

 

सात सिंचाई योजनाओं के लिए 29.40 करोड़ रूपए स्वीकृत

 

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के सात विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 29 करोड़ 40 लाख 81 हजार रूपए स्वीकृत किए है।

कोरबा जिले के विकासखण्ड-कोरबा अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत हसदेव बांयी तट नहर के बाईपास एवं पावर केनाल का जीर्णोद्धार एवं सी.सी. लाईनिंग का मरम्मत कार्य एवं 100 मी. से 4400 मी. बाईपास नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी. लाईनिंग निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 85 लाख 14 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

इसी तरह से हसदेव बांयी तट नहर पर क्रास रेग्युलेटर एवं एस्केप चैनल का निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 94 लाख 28 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड- कोरबा में सिंचाई कालोनी रामपुर स्थित संभागीय कार्यालय के बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 83 लाख 11 हजार रूपए स्वीकृत किए गए  है।

कोरबा जिले के मिनीमाता बांगो बांध के कार्यालयीन परिसर एवं अन्य भवनों अहाता निर्माण तथा एप्रोच रोड के नवीनीकरण कार्य के लिए तीन करोड़ 42 लाख 57 हजार रूपए और मिनीमाता बांगो परियोजना अंतर्गत बांध के स्पिलवे ब्रिज के डेकस्लेब के नीचे लगी बियरिंग बदलने के कार्य के लिए एक करोड़ 44 लाख 13 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। मिनीमाता बांगो परियोजना बांध के इरीगेशन स्लूस के अपस्ट्रीम में गाइडरेल, स्टाप लॉक लगाने का कार्य, बकेट नम्बर 04 के जल को खाली कराने तथा ई.डी.पी. के पास हार्ड रॉक कटिंग का कार्य के लिए तीन करोड़ 70 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। कोरबा जिले के विकासखण्ड-पाली के अंतर्गत गुंजननाला व्यपवर्तन योजना के लिए 11 करोड़ 21 लाख 23 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है।

इसे भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों से चर्चा Cm ने कहा किसानों को अंतर की राशि 917 रु जल्द होगा भुगतान..

 

 

 

बारह सिंचाई योजनाओं के लिए 36.41 करोड़ रूपए स्वीकृत

छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के विभिन्न बारह सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 36 करोड़ 41 लाख 05 हजार रूपए स्वीकृत किए है।

जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड- मालखरौदा अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना के अंतर्गत पोता से जमगहन नवीन नहर निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 45 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 185 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव बांगो परियोजना के खरसिया नहर से वाली कुरदा वितरक नहर तक जीर्णोद्धार कार्य के लिए तीन करोड़ 82 लाख 73 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 500 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल  सकेगी।

इसी प्रकार से विकासखण्ड- अकलतरा अंतर्गत की लीलागर नदी पर अमोरा एनीकट (नवापारा बस्ती) निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 95 लाख 98 हजार रूपयें स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 80 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड- अकलतरा में ही कंजीनाला पर परसदा एनीकट निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 33 लाख 51 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 97 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत बोकरामुण्डा वितरक नहर का सी.सी लाईनिंग एवं मिट्टी भरने कार्य के लिए तीन करोड़ 92 लाख 53 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 1690 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत परसदा वितरक नहर का सी.सी लाईनिंग एंव मिट्टी भरने कार्य के लिए तीन करोड़ 46 लाख 16 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 192 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। हसदेव बांगो परियोजना की बोकरेल वितरक नहर का सी.सी लाईनिंग एवं मिट्टी भरने कार्य के लिए तीन करोड़ 92लाख 7 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 811 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ किसानों को धान बोनस! भूमिहीनों को 07 हजार रुपए, तेंदूपत्ता तोड़ने वाले हितग्राहियों 4 हजार रुपये लोगों को हो रहा फायदा जाने कैसे ?

 

 

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ राम वन गमन पथ का पर्यटन विकास के अंतर्गत शिवरीनारायण विद्युतीकरण सजावट एवं वाटर फाउण्डेशन कार्य के लिए छः करोड़ 12 लाख 55 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। सक्ती में तिराईन नाला पर हरेठी स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 23 लाख 74 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 45 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। सक्ती में लोकल नाला पर परसापाल स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 67 लाख 24 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। इसी प्रकार से सक्ती के करवार नाला में बुढ़नपुर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ तीन लाख 13 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 90 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। सक्ती के बरभौना नाला पर मोहगांव स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 46 लाख 36 हजार रूपये स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 78 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

 

 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!