छत्तीसगढ़ में बारिश की सम्भवना मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट! धान खरीदी आवश्यक निर्देश, स्कूलों की छुट्टी जाने विस्तार से..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Chhattisgarh weather : छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम में हुए बदलाव के बाद से ही शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के साथ बादल भी छाए हुए हैं, जिसके चलते हलकी बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। साथ ही मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में भी बारिश होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में भी बीते कल से कोहरा छाया हुआ है और कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

कई स्कूलों की छुट्टी :

प्रदेश में लगातार बढ़ रही ठंड और कोहरे को देखते हुए प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब तक कई जिला कलेक्टरों ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश भी जारी कर दिया है। मिली जानकारी अनुसार इसके पहले बीते दिन मनेंद्रगढ़, पेंड्रा, सूरजपुर, अंबिकापुर जिलों में भी 5 से 7 जनवरी तक का अवकाश शीतलहर के कारण घोषित किया गया है। इसी कड़ी में पत्थलगांव जिला प्रशासन ने शीतलहर के चलते 05 से 07 जनवरी तक स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए है। खराब मौसम के चलते अर्धवार्षिक परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है। मौसम जानकारों की माने तो पंडरापाठ, सन्ना क्षेत्र में सुबह से ही घना कोहरा छाया रहेगा। फिलहाल तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है।

धान खरीदी आवश्यक निर्देश :

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देर रात से कई हिस्सों में बूंदाबांदी हो रही है, जिसकी आशंका प्रशासन को पहले से ही थी और जिले की कलेक्टर ऋचाप्रकाश चौधरी ने धान खरीदी केंद्रो में धान की सुरक्षा के पहले ही निर्देश दिये थे जिसके चलते खुले में रखे धान को तिरपाल आदि से ढंक दिया गया था और धान को नुकसान होने से बचा लिया गया, जबकि अब मौसम के ऐसे ही रहने की संभावना के चलते अब धान के उठाव मे तेजी लाने के निर्देश दिये गये हैं। प्रदेश भर के मौसम की स्थिति को देखते हुए धान खरीदी केन्द्रों पर धान की सुरक्षा के निर्देश दिये गए है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी द्वितीय मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी cg board 2nd exam 2024 admit card download. 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!