छत्तीसगढ़ न्यूज़ : अब सिंगल क्लिक पर जारी होगा योजनाओं के पैसा..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ योजना न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के पंजीकृत श्रमिकों के लिए अच्छी खबर आ रही है खबर यह है कि अब श्रमिकों को योजनाओं के पैसे के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा सिंगल क्लिक पर जारी होगा योजनाओं के पैसा.. इस सम्बंधित खबर आगे विस्तार से आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं तो पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। 

आज के पोस्ट पर खबरें शामिल :- अब सिंगल क्लिक पर जारी होगा योजनाओं के राशि, श्रमिकों को 14.47 करोड़ रूपये की सौगात, श्रमिक जो नवीनीकरण नहीं कराये है वे 31 दिसम्बर 2024 तक करा सकेंगे पंजीयन, छत्तीसगढ़ योजना सम्बंधित खबरें आगे विस्तार से। 

अब सिंगल क्लिक पर जारी होगा योजनाओं के पैसा..

अब श्रम विभाग के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को राशि के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यालय से अब एक क्लिक पर राशि जारी होगी। श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल श्री लखन लाल देवांगन की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित बोर्ड कार्यालय में हुई संचालक बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 

लंबे समय से जानकारी मिल रही थी कि मुख्यालय से हितग्राहियों को राशि समय से जारी कर दी जाती है, लेकिन जिलों में आबंटित करने में देरी होती है। इससे हितग्राहियों को बार-बार विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसपर श्रम मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द एक ऐसी प्रणाली बनाए जिससे हितग्राहियों को एक क्लिक में उनके खाते में राशि पहुंच सके। 

इसे भी पढ़ें -  Cg ration card renewal : छत्तीसगढ़ राशनकार्ड से जुड़ी खबर..  

बैठक में श्रमायुक्त सह सचिव श्रम विभाग श्रीमती अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, समेत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कोचिंग सहायता योजना के तहत अब ऑफलाइन और ऑनलाइन भी कोचिंग मिलेगी। जानकारी अनुसार वर्तमान में 10 जिलों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग दी जा रही है। ब्लॉक और तहसील क्षेत्र के बहुत सारे ऐसे श्रमिक परिवार के बच्चे जो कोचिंग करना चाहते हैं, लेकिन दूरी अधिक होने की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

इसे देखते हुए निर्णय लिया गया कि पांचों संभागीय मुख्यालय में ऑफलाइन कक्षाएं आयोजित करने निर्णय लिया गया।

अन्य राज्यों के श्रमिक योजनाओं की देखने जायेंगे अधिकारी

बोर्ड की बैठक में अन्य राज्य जहां छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के तहत कल्याणकारी श्रमिक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, उनकी समीक्षा कर प्रदेश में भी लागू करने की दिशा में सहमति दी गई।

श्रमिकों को 14.47 करोड़ रूपये की सौगात

खबरें आ रही है कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने राज्य के 33 हजार से अधिक निर्माणी श्रमिकों एवं उनके परिजनों को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में 14 करोड़ 47 लाख रूपए से अधिक सौगात दी है। 

जानकारी अनुसार यह राशि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत डीबीटी(DBT) के माध्यम से प्रदान की जाएगी। श्रम मंत्री ने भी विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत श्रमिक परिवारों के हितग्राहियों के लिए 14 करोड़ 47 लाख 44 हजार 709 रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, श्रम कार्ड बनाने लोगों के सुविधाओं के लिए होगा शिविरों का आयोजन

31 दिसम्बर 2024 तक करा सकेंगे पंजीयन

मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पूर्व से पंजीकृत निर्माण श्रमिक जो अपना नवीनीकरण नहीं कराये है, उसके लिए श्रम मंत्री सह अध्यक्ष के अनुमोदन 31 दिसंबर 2024 नवीनीकरण कराने का अवसर दिये जाने का निर्णय लिया गया है। यह एक बहुत ही अच्छा निर्णय है इससे हजारों निर्माण श्रमिकों के नवीनीकरण के पश्चात् उनकों मंडल द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् लाभ लेंगें।

“दोस्तों छत्तीसगढ़ योजनाओं सम्बंधित खबरें व जानकारियां लगातार आप लोगों तक पहुंचाने की प्रयास कर रहे हैं। आप चाहें तो हमें youtube, whatsapp और teligram में फॉलो कर सकते हैं। लिंक पोस्ट के उपर और नीचे दिया गया है।”

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, एकमुश्त मिलेगा 20000 रुपये.. कैसे करें आवेदन? जाने विस्तार से..

महतारी जतन योजना महिलाओं को मिलेगा 20-20 हजार रुपये, जानिये कैसे मिलेगा योजना का लाभ? कैसे करें आवेदन?

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ खेती किसानी के लिए ब्याज मुक्त ऋण.. किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण देने का लक्ष्य..


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!