Cm विष्णुदेव साय ने कहा जल्द मिलेगा किसानों को 3100 रु धान अंतर की राशि, विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रु… 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : 3100 प्रति क्विंटल धान का दाम यानी की समर्थन मूल्य से अंतर की राशि इसको लेकर मुख्य मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एक जनसभा को संबोधित करते हुए 3100 धान की खरीदी महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 12000 रु इस तरह की और भी अन्य योजनाओं के बारे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने बताये हैं जानेंगे आज के इस पोस्ट पर विस्तार से..

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर विकासखंड के बुरुंदवाड़ा सेमरा में लगभग 3 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सिरी (एमआरसी) और समृद्धि (एमआरएफ) का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने बस्तर जिले में 100 करोड़ 42 लाख 28 हजार रूपए की राशि के 195 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें 24 करोड़ 44 लाख 60 हजार रूपए की लागत के 110 कार्यों का लोकार्पण तथा 75 करोड़ 98 लाख 88 हजार रूपए के लागत से 89 कार्यों का भूमिपूजन सम्मिलित है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगरनार में महाविद्यालय और किलेपाल में भी महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सभी को पौष पुन्नी छेरछेरा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश के बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को और बस्तर क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए अपनी कुर्बानी देने वाले वीर सपूतों को नमन किया। श्री साय ने कहा कि आज करीब सौ करोड़ से अधिक राशि के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी हुआ है। स्वच्छ भारत मिशन की घोषणा देश के प्रधानमंत्री ने की थी, जिसके कारण देश के हर घर में शौचालय का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि अब कचरे का भी उपयोग किया जाता है। कचरे को रिसाइकिल करके उससे कई चीजें बनाई जा रही है। कचरे से दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कोटी भेंट करने पर अपनी बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : 25 फरवरी से आगे बढ़ा राशनकार्ड नवीनीकरण अंतिम तिथि अब इस तारीख तक कर सकते हैं नवीनीकरण का काम

प्रदेश में मोदी की हर गारंटी होगी पूरी: Cm विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा कि हमारी सरकार को सिर्फ डेढ़ महीने हुए हैं लेकिन हम मोदी जी की गारंटी पर चल पड़े हैं। 13 दिसंबर को हमने शपथ ली और 14 दिसंबर को ही हमने 18 लाख लोगों को घर देने का निर्णय ले लिया था। हमने सुशासन दिवस पर दो साल के बकाया धान का बोनस 3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। हमारे बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ था। पीएससी में घोटाला हुआ था। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने कहा था कि इस पर कार्रवाई होगी। हमने सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी है जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई जरूर होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने अपने सम्बोधन पर बताये मोदी की गांरटी के वादों को पूरा किया जाएगा 3100 रु धान किसानों को मिलेगा। जल्द धान की अंतर की राशि किसानों को दिया जाएगा अभी समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। इसके साथ ही महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रु देने की बात Cm साय ने कहे। 

उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक बोनस योजना भी जल्द शुरू होगा, जिसमें संग्राहकों को 4500 रूपए बोनस की पात्रता भी होगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मोदी की हर गारंटी पूरी की जाएगी और उसके लिए हम संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। हम सरकारी खर्चे में छत्तीसगढ़ के लोगों को रामलला के दर्शन कराएंगे, इसके लिए रामलला दर्शन योजना शुरू की जा रही है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : अब मजदूर के बच्चे भी बनेंगे अफसर.. प्रदेश के 10 जिलों में निःशुल्क कोचिंग जुलाई से होगी शुरू

बुरुंदवाड़ा सेमरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों को 83 ई-रिक्शा प्रदान किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्व-सहायता समूह के सदस्यों को 30 करोड़ रूपए का ऋण भी वितरण किया गया। 

इसे भी पढ़ें :-

एक दिन में ही एक लाख से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन राशनकार्ड नवीनीकरण आवेदन, Cg ration card renewal 2024

Google news पर पढ़े योजनाओं की जानकारी

मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम 3100 रु धान खरीदी को लेकर देखिये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्या ? कहा..

3100 रु धान, कृषक उन्नति योजना, छत्तीसगढ़ किसानों को मिलेगा लाभ, वित्त मंत्री व कृषि मंत्री ने ली बैठक..

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!