Cm विष्णुदेव आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना के 1-1 हजार रुपए..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ के महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए खुशखबरी! सामने निकल कर आ रही है आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय महतारी वंदन योजना के 6वी क़िस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं के बैंक खाता में सरकार 1-1 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। cg mahatari vandan yojana ka paisa. 

जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जगदलपुर प्रवास के दौरान 01 अगस्त को आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000-1000 रूपए की 6 वीं किश्त जारी करेंगे साथ ही इस मौके पर मुख्यमंत्री साय महतारी वंदन एप (mahatari vandan yojana app) का भी शुभारंभ करेंगे।

महतारी वंदन योजना का लाभ 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार माताओं-बहनों को सामाजिक, आर्थिक रूप से सशक्त करने के साथ ही उनके मान-सम्मान को बढ़ावा देने का काम पूरी ईमानदारी से कर रही है, जिसके चलते महिलाओं में एक नया आत्म विश्वास जगा है। महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए संचालित महतारी वंदन योजना के चलते राज्य की 70 लाख महिलाओं को अब अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी तरह की दिक्कत नहीं रही है। 

महिलाओं के बैंक खाता में हर महीने 1-1 हजार रुपये 

महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में राज्य सरकार की ओर से हर महीने 1000 रूपए की राशि पहुंच रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में 5 फरवरी 2024 को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की माताओं और बहनों से किए अपने संकल्प को पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना की शुरूआत की थी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को एक हजार रूपए की मदद दी जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना की छठवीं किश्त की राशि एक अगस्त को अंतरित करेंगे।

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना, देखिये रिजेक्ट हो गया फॉर्म सूची.. देखिये 33 जिलों के आवेदनों की सूची जारी.. 

महतारी वंदन योजना 6वी क़िस्त का पैसा 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महीने की पहली तारीख को क्लिक कर प्रदेश की 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि जो अंतरित करते हैं। पहली अगस्त को दी जाने वाली यह छठवीं किश्त(6th kist) होगी। यह राशि डीबीटी(DBT) के माध्यम से दी जा रही है। बैंक खाते में यह राशि जा रही है और स्वभाविक रूप से बैंकिंग सिस्टम में राशि होने से बचत के काम आयेगी। इसके साथ ही डीबीटी होने की वजह से पारदर्शिता से महिलाओं के खाते में पहुंच रही है। 6th kist mahatari vandan yojana. 

एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित ’एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के तहत राज्य में हर व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम‘ पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश में सितम्बर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ वृक्षों के रोपण  का लक्ष्य है। ‘एक पेड़ मां के नाम‘ पौधरोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में 2 करोड़ 75 लाख पौधों का रोपण किया किया जा रहा है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, एकमुश्त मिलेगा 20000 रुपये.. कैसे करें आवेदन? जाने विस्तार से..

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना के भुगतान.. जानिए कब से और कितने रुपये, किस बैंक खाता में आएगा पैसा..  

महतारी जतन योजना महिलाओं को मिलेगा 20-20 हजार रुपये, जानिये कैसे मिलेगा योजना का लाभ? कैसे करें आवेदन?

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!