छत्तीसगढ़ आज कैसा रहेगा मौसम ? मौसम विभाग ने कई जगहों के लिए जारी किया अलर्ट… 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम अप्डेट्स : छत्तीसगढ़ मौसम की अप्डेट्स आज हम आप लोगों के साथ साझा करने जा रहे हैं साथ में मौसम विभाग की ओर से छत्तीसगढ़ के कई जगहों के लिए अलर्ट भी जारी होने की खबरें आ रही है। तो जाएंगे आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम? Chhattisgarh weather updates.  

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट्स: आज कैसा रहेगा मौसम? 

प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। हालांकि कई जिलों में हल्का ब्रेक लगा हुआ है, तो कही रुक रुककर बारिश हो रही है। वहीं अभी भी कई हिस्सों में नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है और एक दो स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

मौसम विभाग ने कोरबा, बालोद, खैरागढ़- गंडई – छुईखदान, राजनांदगांव, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, दंतेवाड़ा, कांकेर व नारायणपुर के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

साथ ही सूरजपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बलरामपुर, जांजगीर चांपा, बलौदा बाजार, दुर्ग, बस्तर, गौरेला – पेंड्रा – मरवाही, सारंगढ़- बिलाईगढ़ और सुकमा को येलो अलर्ट पर रखा गया है।

राज्य में 709.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से 07 अगस्त 2024 तक राज्य में 709.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से 07 अगस्त 2024 सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1602.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 333.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि प्रदेश की औसत वार्षिक वर्षा 1236 मिलीमीटर है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में मानसून का आज हो सकता है एंट्री.. आज भी इन जिलों बारिश व अंधड़ चलने का अलर्ट..

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

किसानों के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण, 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य..

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!