धान बोनस 12 मार्च को होगा भुगतान, आवास योजना और महतारी वंदन योजना का भी मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री ने कहा ये बात.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

धान बोनस 917 रुपये : धान बोनस को लेकर बड़ा ऐलान, 12 मार्च को किसानों को धान के अंतर की राशि लगभग 13 हजार करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम के सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज लोकार्पण समारोह में शामिल होने के दौरान कही। 

छत्तीसगढ़ धान बोनस का इंतजार खत्म..

छत्तीसगढ़ के लाखों किसान भाई जो धान बोनस का इंतजार कर रहे थे उनका इंतजार इसी मार्च के महीने में खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में बड़ा ऐलान करते हुए उन्होंने कहे की आगामी 12 मार्च को किसानों को धान बोनस यानी कि अंतर की राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

12 मार्च को होगा किसानों को धान बोनस का भुगतान 

आंकड़े अनुसार छत्तीसगढ़ की 24 लाख से ज्यादा किसानों ने इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचा है छत्तीसगढ़ में इस बार रिकॉर्ड धान की खरीदी हुई है। समर्थन मूल्य का भुगतान पहले ही कर दिया गया है, अंतर की राशि शेष था जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कर दी है 12 मार्च को किसानों को धान बोनस भुगतान किया जाएगा।

आवास योजना महतारी वंदन योजना को लेकर क्या? बोले मुख्यमंत्री साय 

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमने ढाई महीने के अल्पकाल में छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर ले जाने का कार्य किया है। हमने 18 लाख लाख प्रधान मंत्री आवास स्वीकृत किए। जो युद्ध स्तर में बनना प्रारंभ हो गया है। हमने माताओं को महतारी वंदन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त करने का प्रयास कर रहे है। इस साल हमने रिकार्ड धान की खरीदी की है।

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना को लेकर मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिए निर्देश, इस दिन शुरू होगा योजना.. ऐसे होगा आवेदन ?

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बताया कि आने वाले 15 दिनों में तेंदुपत्ता की खरीदी समर्थन मूल्य में हो जाएगी।  साथ ही तेंदुपत्ता संग्राहको के लिए चरण पादुका एवं बच्चो के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की  जाएगी। हमने मोदी के गारंटी के तहत कार्य करते हुए लोगों के सपने को साकार करने का कार्य कर रहे है। 

महतारी वंदन योजना का पैसा कब मिलेगा ? 

महतारी वंदन योजना का पैसा किसानों को धान बोनस के पहले मिलेगा यानी कि किसानों को धान बोनस 12 मार्च को मिलेगा तो वहीं महतारी वंदन योजना का पैसा 8 मार्च को मिलेगा। इस तरह छत्तीसगढ़ के किसानों और महिलाओं के लिए मार्च का महीना बेहद खास होने जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना 

जैसे कि मुख्यमंत्री ने बताए हैं छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना का अभी काम शुरू हो गया है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ मिलना शुरू हो गया है, छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास को मंजूरी दी गई है। आने वाले समय पर छत्तीसगढ़ के अन्य लोगों को भी आवास योजना का लाभ मिलेगा।

“छत्तीसगढ़ में सरकारी योजनाओं से जुड़ी अपडेटेड इनफॉरमेशन ताजा न्यूज़ जानकारी धान खरीदी धान बोनस महतारी वंदन योजना पीएम आवास योजना पीएम किसान योजना जैसे अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी लगातार आप लोगों को its chhattisgarh चैनल के माध्यम से आगे भी मिलता रहेगा।”

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

बड़ी खबर! किसानों के लिए खुशखबरी! 917 रुपये प्रति क्विंटल धान बोनस Cm साय के ऐलान इस दिन इन किसानों को एकमुश्त मिलेगा..

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ काम की खबर : आवेदन आमंत्रित अग्निवीर के निःशुल्क प्रशिक्षण, डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. में चयन प्रक्रिया 06 से 08 अगस्त तक

अंतिम पात्रता सूची जारी देखिये अपना नाम, महतारी वंदन योजना, इस लिस्ट में जिसका नाम होगा उसी को मिलेगा 12 हजार सालाना

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा न्यूज़ अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!