उन्नत कृषि यंत्रों से गन्ना कृषकों को खेती में मिलेगा सहयोग – कलेक्टर श्री चंद्रवाल

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

बालोद : कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग से गन्ना उत्पादक कृषकों को खेती में काफी ज्यादा सहयोग मिलेगा। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल जिले के दंतेश्वरी मैय्या सहकारी शक्कर कारखाना करकाभाट में हरेली के अवसर पर पहुॅचे। 

8 प्रकार के कृषि यंत्रों का क्रय 

कारखाना प्रबंधक ने बताया कि कारखाना प्रबंधन द्वारा प्रत्येक विकासखण्ड के गन्ना उत्पादक किसानों के उपयोग हेतु गन्ना खेती में प्रयोग में लाए जाने वाले 08 प्रकार के कृषि उपकरण – रोटावेटर, प्लाउ, पंजा प्लाउ, पॉवर स्पेयर पॉवर विडर रेटुन मेनेजर एवं बर्ड कटर (हस्त चलित) क्रय किया गया है। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने आज कारखाना परिसर में क्रय किए गए कृषि यंत्रों की पूजा अर्चना कर कृषकों के उपयोग हेतु समर्पित किया।

कृषि यंत्रों से गन्ना खेती 

कारखाना प्रबंधक ने बताया कि क्षेत्र में लघु एवं सीमांत कृषकों की संख्या अधिक है। जिनके पास गन्ना खेती हेतु उन्नत कृषि यंत्रों का अभाव है। जिससे इस क्षेत्र के लघु एवं सीमांत कृषकों के पास गन्ना खेती हेतु कृषि यंत्रों के अभाव में महंगे दर पर यंत्र किराया पर लेने से कृषि लागत में वृद्धि होती है, साथ ही कृषि उपकरण के अभाव में खेती करने में समस्या हो रही है। गन्ना क्षेत्र विस्तार हेतु जिले के प्रत्येक विकासखंड में क्षेत्र के कृषकों के लिये कृषि यंत्र उपलब्ध कराने से लघु एवं सीमात कृषकों को गन्ना खेती लागत में कमी होगी और कृषकों की गन्ना खेती के प्रति रुचि बढ़ेगी। 

इसे भी पढ़ें -  दो दिन शेष पीएम किसान 16 वीं क़िस्त, लाभार्थी सूची जारी.. चेक कर लीजिए अपना नाम, खाता में आएगा 2 हजार रुपये..

कृषको की आय में भी वृद्धि..

जिससे कारखाना को पर्याप्त गन्ना मिलेगा और कृषको की आय में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के सी.ई.ओ. डॉ. संजय कन्नौजे, प्रबंध संचालक श्री राजेन्द्र प्रसाद राठिया, महाप्रबंधक श्री एल के देवांगन, मुख्य गन्ना विकास अधिकारी श्री हाकिम सिंह, चीफ केमिस्ट श्री चंद्रजीत सिंह प्रभारी चीफ इंजीनियर श्री के. पी. सिंह सहित बड़ी संख्या में कृषक मौजूद थे।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

हरेली पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी किसानों को 3100 धान का दाम..

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!