आज महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में आने वाले हैं 1-1 हजार रूपए…

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : महतारी वंदन योजना, 7वी क़िस्त सितम्बर माह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निवास में सोमवार को छत्तीसगढ़ी संस्कृति और परंपरा के प्रतीक तीजा-पोरा तिहार के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जानकारी अनुसार इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रूपए अंतरित करेंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे। अध्यक्षता छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्रीद्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े अति विशिष्ट अतिथि होंगे। 

विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित विधायक श्री राजेश मूणत, श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री मोतीलाल साहू, श्री अनूज शर्मा, श्री इन्द्रकुमार साहू और गुरू खुशवंत साहेब शामिल होंगे।

महतारी वंदन योजना 7वी क़िस्त 

छत्तीसगढ़ महिलाओं को सरकार महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1-1 हजार रुपये ट्रांसफर करने का वादा किया है अगर आप भी इस योजना के तहत पात्रता रखते हैं तो ऐसे में आपके खाता में भी पैसा आने वाले हैं। जानकारी अनुसार  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 2 सितंबर पोला तिहार के दिन महिलाओं के खाता में महतारी वंदन योजना के 7वी क़िस्त का पैसा जारी करने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें -  बड़ी खबर.. महतारी वंदन योजना जानिए कैसे किसको और कब मिलेगा पैसा ? छूट गए लोगों को फिर से मौका.. इस दिन खाता में आएगा पैसा..

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाईयों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोला तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में श्री साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना की जाती है। यह छत्तीसगढ़ की परम्परा, संस्कृति और लोक जीवन की गहराइयों से जुड़ा पर्व है।

श्री साय ने कहा कि तीज-त्यौहार हमारी संस्कृति और परम्पराओं को  अगली पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। पोला के दिन मिट्टी के बर्तन और बैलों से खेलकर बच्चे अनजाने ही अपनी मिट्टी और उसके संस्कारों से जुड़ जाते हैं। श्री साय ने कहा कि अगली पीढ़ियों तक अपनी समृद्ध संस्कृति को पहुंचाने और उन्हें जमीन से जोड़े रखने के लिए पारंपरिक त्योहारों का संरक्षण और संवर्धन अवश्यक है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”

इसे भी पढ़ें -  शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!