बड़ी खबर.. महतारी वंदन योजना जानिए कैसे किसको और कब मिलेगा पैसा ? छूट गए लोगों को फिर से मौका.. इस दिन खाता में आएगा पैसा..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

महतारी वंदन योजना News Updates : छत्तीसगढ़ की विवाहित महिलाओं के लिए शुरू किए गए महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन योजना 20 फरवरी तक आवेदन भरने का समय था, इस योजना के तहत महिलाओं को सरकार की ओर से सालाना 12000 रुपये देने का वादा किया गया है। महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों के लिए अच्छी खबर सामने निकलकर आ रही है। 20 फरवरी के दिन महतारी वंदन योजना को लेकर मीडिया के साथ चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का एक बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहे है की महतारी वंदन योजना आगे भी जारी रहेगा, महतारी वंदन योजना में छूट गए हितग्राहियों के लिए आगे भी फॉर्म भरने का मौका मिलेगा। आज हम इस योजना से जुड़े कई महत्वपूर्ण खबरें जानकारियां आप लोगों के साथ शेयर करने वाले हैं। तो जानेंगे पूरी खबर आज के इस पोस्ट पर तो पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। 

महतारी वंदन योजना को लेकर क्या? बोले मुख्यमंत्री 

छत्तीसगढ़ में चल रही महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी की तारीख थी। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, महतारी वंदन योजना वन टाइम स्कीम नहीं होगी। ये आने वाले समय में चलती रहेगी। रायपुर में मीडिया से CM साय ने कहा कि, योजना के आवेदन लिए जाते रहेंगे और महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि, अभी तक का 70 लाख आवेदन आ चुके हैं। आज आखिरी दिन है। एक बार सभी के आवेदन आने के बाद जांच होगी।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ के इन किसानों को किया जाएगा सम्मानित देखिये छत्तीसगढ़ कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने क्या ? कहा..

आगे भी जारी रहेगा महतारी वंदन योजना 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, दवा-आपत्ति का भी समय रहेगा। इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। फिर महतारी वंदन योजना में लाभ मिलेगा। यह योजना सतत आगे भी चालू रहेगी। कोई पात्र अगर छूट जाएंगे तो वह फिर से आवेदन करेंगे। उनको योजना का लाभ दिया जाएगा।

महतारी वंदन योजना कैसे किसको और कब मिलेगा पैसा ? 

छत्तीसगढ़ साय सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी “मोदी की गारण्टी” पूरी करने जा रही है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र विवाहित महिलाओं के खाते में सालाना 12 हजार रुपए के हिसाब से प्रति माह एक हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।

मिली जानकारी अनुसार महतारी वंदन योजना में आए आवेदनों की छंटनी की जाएगी। नियमानुसार आवेदन होने पर ही रुपए मिलेंगे। हर आवेदक को योजना का फायदा नहीं मिलेगा। सरकार की ओर से विभाग ने साफ किया है कि हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पहली बार मार्च में पैसे आएंगे।

आवेदनों का वैरिफिकेशन होगा। इसके बाद अनंतिम सूची जारी की जाएगी। अनंतिम सूची जारी करने के बाद दावा आपत्ति भी ली जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। फाइनल लिस्ट में जिनका नाम होगा उन्हें पैसे मिलेंगे।

महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र महिला को 1000 रूपए की प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि डी.बी.टी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरण किया जाएगा।

महतारी वंदन योजना के लिए पात्रता 

महतारी वंदन योजना के लिए निर्धारित पात्रता शर्तो में महिला को छत्तीसगढ़ का निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष विवाहित महिला की आयु 01 जनवरी 2024 से 21 वर्ष से कम नही होनी चाहिए। योजना के अंतर्गत विधवा, तलाकसुदा, परित्यक्त महिला भी पात्र होंगी।

इसे भी पढ़ें -  अंतिम पात्रता सूची जारी देखिये अपना नाम, महतारी वंदन योजना अंतिम सूची, इस लिस्ट में जिसका नाम होगा उसी को मिलेगा 12 हजार सालाना..

विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत लाभान्वित होने वाली ऐसी महिलाएं जिन्हे प्रतिमाह 1000 रूपए से कम राशि मिल रही है, उन्हें योजना के लिए पात्र होने पर अतिरिक्त राशि स्वीकृत की जाएगी, जिससे उन्हें अधिकतम 1000 रूपए मासिक राशि प्राप्त हो सकेगी। 

Highlights FAQs 

● मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, महतारी वंदन योजना वन टाइम स्कीम नहीं होगी। ये आने वाले समय में चलती रहेगी, योजना के आवेदन लिए जाते रहेंगे। 

● मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, दवा-आपत्ति का भी समय रहेगा। इसके बाद अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। फिर महतारी वंदन योजना में लाभ मिलेगा। कोई पात्र अगर छूट जाएंगे तो वह फिर से आवेदन करेंगे। 

● महतारी वंदन योजना आवेदनों का वैरिफिकेशन होगा। इसके बाद अनंतिम सूची जारी की जाएगी। फाइनल लिस्ट में जिनका नाम होगा उन्हें पैसे मिलेंगे।

● प्रत्येक पात्र महिला को 1000 रूपए की प्रतिमाह के मान से साल में 12 हजार रूपए की राशि डी.बी.टी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरण किया जाएगा।

● सरकार की ओर से विभाग ने साफ किया है कि हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पहली बार मार्च में पैसे आएंगे।

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स : 

छत्तीसगढ़ इन किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ..  जानिए कैसे मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा न्यूज़ अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे इससे पहले जारी हुआ टोल फ्री नंबर…


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!