प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी, सीधा किसानों के बैंक खाता में भुगतान, छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ धान खरीदी : छत्तीसगढ़ किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी जारी है। हर रोज धान खरीदी के आंकड़े बढ़ रहे हैं। किसानों को धान बेचने के दो तीन दिन के भीतर पैसा भी मिल रहा है। भुगतान सीधा किसानों के बैंक खाता में हो रहा है। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। 31 जनवरी 2024 तक जारी रहेगा। 

अभी जैसे कि खबरें आ रहा है कि राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल  के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 118.81 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 25678 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ:

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 130 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स, Cm साय के सम्बोधन, पहले धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा 3100 रु प्रति क्विंटल का लाभ.. 

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 21 लाख 91 हजार 935 किसानों से 118 लाख 81 हजार 335 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 25 हजार 678 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 94 लाख 77 हजार 669 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 76 लाख 206 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!