महतारी वंदन योजना अप्डेट्स.. 51 लाख 16 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन, देखिये जिलेवार सूची

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश की महिलाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। योजना के तहत आवेदन भरने के लिए सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर लगाए गए शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही हैै। 

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना आवेदन 

महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी अनुसार प्रदेश में अब तक 51 लाख 16 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 12 फरवरी को प्रदेश में 4 लाख 91 हजार 914 महिलाओं ने आवेदन किया है।  

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे। प्रतिमाह मिलने वाले एक हजार रूपए से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ पारिवारिक जरूरतों में मदद कर सकेंगी।  

जिलावार प्राप्त आवेदन– महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 01 लाख 86 हजार 289, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 27 हजार 775, बलरामपुर में 01 लाख 60 हजार 78, बलौदाबाजार में 01 लाख 71 हजार 940, कोण्डागांव 01 लाख 10 हजार 334, कवर्धा 01 लाख 74 हजार 915, सूरजपुर में 01 लाख 73 हजार 195, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 42 हजार 790, 

गरियाबंद में 01 लाख 31 हजार 868, बेमेतरा में 02 लाख 1 हजार 955, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 56 हजार 260, रायपुर से 05 लाख 94 हजार 346, राजनांदगांव से 01 लाख 81 हजार 229, सक्ती से 01 लाख 23 हजार 455, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 78 हजार 317, मुंगेली से 01 लाख 73 हजार 602, बालोद से 01 लाख 96 हजार 139, 

इसे भी पढ़ें -  2024 छत्तीसगढ़ राशनकार्ड नवीनीकरण कैसे करें ? जानिए Step 2 Step Online प्रक्रिया, Cg ration card navinikaran 

दंतेवाड़ा से 61 हजार 834, धमतरी से 1 लाख 49 हजार 586, जशपुर से 01 लाख 47 हजार 22, कोरबा से 01 लाख 67 हजार 201, कांकेर से 1 लाख  11 हजार 473, बस्तर से 01 लाख 46 हजार 163, दुर्ग में 02 लाख 62 हजार 708, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 51 हजार 782, 

बिलासपुर से 02 लाख 43 हजार 132, सरगुजा से 01 लाख 86 हजार 454, कोरिया से 50 हजार 941, सुकमा से 40 हजार 141, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 74 हजार 589, महासमुंद से 03 लाख 2 हजार 572, नारायणपुर से 17 हजार 170, बीजापुर से 18 हजार 760 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें ताजा अप्डेट्स : 

कृषक उन्नति योजना की तैयारी.. छत्तीसगढ़ किसानों के बैंक खाता में 31 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान..

छत्तीसगढ़ इन किसानों को मिलेगा कृषक उन्नति योजना का लाभ..  जानिए कैसे मिलेगा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का दाम?

महतारी वंदन योजना अप्डेट्स, राज्य में 46 लाख 22 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन, देखिये जिलेवार सूची

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!