महतारी वंदन योजना जुलाई माह के 5वी क़िस्त आज होगा जारी.. Cg mahatari vandan yojana ka paisa.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

महतारी वंदन योजना : जी हां खुशखबरी! सामने निकल कर आ रही है की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महतारी वंदन योजना की पांचवी किस्त महिलाओं की बैंक खाते पर जारी करने वाले हैं। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक महिलाओं को चार किस्त जारी किया गया है पांचवा किस्त का इंतजार है जो कि आज खत्म होने वाले हैं। जानेंगे महतारी वंदन योजना से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारियां  साथ ही आज हम यह भी जानेंगे की महतारी वंदन योजना के तहत 5वी किस्त में आज कितने हितग्राहियों के बैंक खाते पर सरकार कितने रुपए जारी करने वाली है। तो पूरी खबर पूरी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट पर बनी रहिएगा। cg mahatari vandan yojana. 

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना 5वी क़िस्त..

जानकारी अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत अब तक मार्च अप्रैल मई जून इस तरह 4 महीने में चार किस्त जारी किए गए हैं अब जुलाई यानी की पांचवा किस्त आज जारी होने वाले हैं। इस योजना के तहत पात्रता रखने वाली महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा दिया जाता है। इस योजना की शुरुआत 10 मार्च को किया गया था योजनांतर्गत सरकार द्वारा हर महीने सहायता राशि जारी किया जाता है। chhattisgarh mahatari vandan yojana. 

कितने हितग्राहियों को कितने रुपये मिलेंगे ? 

खबर अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना की पांचवीं किश्त सोमवार 01 जुलाई को जारी करेंगे। योजना के अंतर्गत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में मुख्यमंत्री श्री साय 653 करोड़ 84 लाख रुपए अंतरित करेंगे। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में 33 हजार से अधिक शिक्षकों की होगी सीधी भर्ती, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बड़ी घोषणा..

मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था। शपथ लेने के तीन महीने के भीतर ही इस महती योजना पर काम शुरू हो गया। प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। 

महिलाओं को सीधा लाभ.. 

योजना से नियमित रूप से यह किश्त जारी की जा रही है। नियमित रूप से यह राशि आने की वजह से महिलाएं काफी खुश हैं। कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं, कुछ महिलाएं इस राशि को अपनी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं तथा कुछ भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं।

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलकते हैं। डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण हो रहा है इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। बीते दिनों जनदर्शन में बहुत सी महिलाएं आयी उन्होंने अपने आवेदन दिए साथ ही महतारी वंदन योजना को लेकर अपनी खुशी भी जाहिर की। इन महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि विष्णु का सुशासन हमारे जीवन में बहुत सुख-समृद्धि लेकर आया है। इसके पहले महिलाओं को लेकर इतनी अच्छी योजना हमारे राज्य में क्रियान्वित नहीं की गई थी। इससे हमारे सपने पूरे हो रहे हैं।

सोमवार को जब मुख्यमंत्री पांचवीं किश्त का अंतरण महिलाओं के खाते में करेंगे, तब स्वतः ही महिलाओं के जीवन में कुछ खुशियां और भी जुड़ जाएंगी। मातृ शक्ति को मजबूत कर प्रदेश को विकसित बनाने का जो विजन मुख्यमंत्री ने देखा है, उस विजन की राह में एक मील का पत्थर इस दिन फिर जुड़ जाएगा। mahatari vandan yojana benefits. 

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना का पहला क़िस्त, पैसा आने से पहले हितग्राहियों को यह काम करना जरुरी.. 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ काम की खबर : प्लेसमेंट कैम्प 12वी पास इन पदों पर भर्ती.. 2024 पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी..

धान बुआई के पहले सरकार ने दी किसानों को 2 बड़ी सौगात! मिलेगा लाभ खाता में आएंगे पैसे..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!