छत्तीसगढ़ के इन लोगों को विभिन्न योजनाओं के 135.96 करोड़ रूपए की सहायता राशि जारी..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, श्रमिकों के लिए, छात्र-छात्राओं के लिए इस तरह के विभिन्न कई योजनाएं चलाया जा रहा है। और इन योजनाओं के तहत समय-समय पर हितग्राहियों को पात्रता अनुसार सहायता राशि भी दिया जा रहा है। 

बात करें श्रमिक परिवारों के लिए तो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा श्रमिक परिवारों के लिए भी श्रम विभाग अंतर्गत कई सारी योजनाएं चलाई जा रही है। जैसे की छत्तीसगढ़ महतारी जतन योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, श्रमिक दिव्यांग सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना इस तरह की कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है।

फिलहाल खबरें व जानकारियां सामने निकल कर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के इन श्रमिक परिवारों को विभिन्न योजनाओं के तहत 135.96 करोड़ रूपए की सहायता राशि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किये है इस सम्बंधित खबरें आ रही है जो कि आगे विस्तार जानकारी आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद श्रमिक परिवारों को उनके लिए संचालित विभिन्न श्रम कल्याण योजनाओं के बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो रहा है। अब तक 01 लाख 30 हजार श्रमिक परिवारों को श्रम विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा चुका है। इन योजनाओं में 135 करोड़ 96 लाख 59 हजार से अधिक की सहायता राशि दी गई है। 

इसे भी पढ़ें -  किसान का देशी जुगाड़.. ऑटोमैटिक चलता है किसानों के लिए ये काम का चीज..  Viral video 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान श्रम विभाग की ओर से 6 हजार 205 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं में कुल 11.41 करोड़ रूपये की सहायता राशि के चेक वितरित की है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मण्डल अंतर्गत 13 दिसम्बर 2023 से आज 08 अगस्त तक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम और जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना में 23 हजार 308 हितग्राहियों को 46 करोड़ 61 लाख 60 हजार रूपए की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। 

इसी प्रकार मिनीमाता महतारी जतन योजना में 29 हजार 161 हितग्राहियों को 58 करोड़ 31 लाख 75 हजार, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना में 1396 हितग्राहियों को 2 करोड़ 39 लाख 42 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में 828 हितग्राहियों को 8 करोड़ 40 लाख रूपए की सहायता दी गई है। 

मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना में 997 हितग्राहियों को 01 करोड़ 99 लाख 40 हजार रूपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना में 287 हितग्राहियों को 2 करोड़ 87 लाख रूपए और मुख्यमंत्री नैनिहाल छात्रवृत्ति योजना में 74 हजार 322, विद्यार्थियों को 15 करोड़ 37 लाख 42 हजार की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। यह राशि हितग्राहियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

किसानों के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण, 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य..

इसे भी पढ़ें -  धान फसल और उद्यानिकी फसलों वाले किसान 31 जुलाई तक कर लें ये जरूरी काम.. 

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!