किसान कोड : किसान भईयों अभी खरीफ सीजन जारी है फसलें लहलहाते दिख रहे हैं। धान कटाई के बाद धान की खरीदी शुरू होने वाली है किसान नियमानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केंद्रों में जाकर धान बेचने वाले हैं। धान खरीदी के समय किसानों को किसान कोड बहुत काम आता है। जैसे की धान खरीदी ऑनलाइन टोकन लेने के लिए, धान खरीदी की भुगतान की स्टेटस को चेक करने के लिए, इस तरह की और भी कई महत्वपूर्ण काम आता है।
तो आज हम जाने वाले हैं अगर आप किसान हैं तो आप अपना किसान कोड कैसे ऑनलाइन देख सकते हैं। chhattisgarh kisan code 2024 kaise dekhe ?
सरकार द्वारा पंजीकृत किसानों को किसान कोड दिया जाता है। ऑनलाइन ऐप्प के माध्यम से किसान भाई धान बेचने के लिए अपना टोकन ले सकते हैं इसके लिए किसानों को किसान कोड का पता होना चाहिए। साथ ही धान खरीदी के बाद उनको कितने रुपए का भुगतान हुआ है कितना क्विंटल धान बेचा है? इस तरह का महत्वपूर्ण जानकारी भी खाद्य विभाग के वेबसाइट पर जाकर किसान भाई देख सकते हैं उसके लिए किसान कोड होना जरूरी होता है। तो इस तरह से देखें तो किसान कोड किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। cg dhan kharidi kisan code related.
किसान कोड कैसे देखें ?
अगर आप kisan code देखना चाहते हैं तो यह बहुत ही आसान है किसान कोड देखने के लिए आप लोगों को किसी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाने की आवश्यकता नहीं है। छत्तीसगढ़ सरकार ऑनलाइन ही विभागीय वेबसाइट में किसान कोड जारी किया है जिससे कि कोई भी किसान भाई अपने मोबाइल फोन से भी बड़ी ही आसानी से अपना किसान कोड को देख सकता है। तो चलिए लिए जानते हैं ऑनलाइन आप कैसे अपना किसान कोड देख सकते हैं ? Chhattisgarh kisan code.
1. सबसे पहले आप छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ऑफिशल वेबसाइट https://fcs.cg.gov.in/ पर जाएं।
2. छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर आने के बाद होम पेज पर जन भागीदारी वाले बटन पर क्लिक करें।
3. उसके बाद अब एक नया पेज पर लेकर आ जाएगा। इधर आप लोगों को पिछले वर्ष धान खरीदी 2023-24 की जानकारी वाले क्रम में किसानों का विवरण पर क्लिक करना है।
4. उसके बाद है जिलों का लिस्ट दिखाई देगा इस पर आप कौन से जिले से हैं उसे पर क्लिक करेंगे।
5. जिले पर क्लिक करने के बाद अब धान खरीदी केंद्रों की सूची दिखाएगा अब आप लोगों को चयन करना है कि आप कौन सा धान खरीदी केंद्र के अंतर्गत आते हैं। आसान भाषा में कहे तो अपना धान खरीदी केंद्र पर क्लिक करना है।
6. जैसे ही आप धान खरीदी केंद्र के नाम पर क्लिक करेंगे तो आप लोगों को उस धान खरीदी केंद्र पर जितने भी किसानों ने अपना धान पिछले वर्ष बेचा होगा उन किसानों का विवरण का लिस्ट दिखेगा। इस लिस्ट पर आप लोगों को देख लेना है कि आपका नाम है या नहीं अगर आपका नाम है तो आपका नाम के आगे किसान क्रमांक लिखा होगा तो यही होता है किसान कोड इस तरह से आप ऑनलाइन किसान कोड देख सकते हैं। इसे आप नोट करके लिख लीजिये।
नए किसान अपना किसान कोड कैसे देखें ?
तो किसान भाइयों इस तरह से अगर आपने पिछले वर्ष सहकारी समितियों में धान बेचा है तो आपको छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से आप अपना kisan code बड़ी ही आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप नए किसान है तो अपने सहकारी समिति से सम्पर्क करके अपना किसान कोड ले सकते हैं।
किसान कोड के माध्यम से आप कई तरह के जानकारियां बड़ी आसानी से ले सकते हैं। जैसे की धान खरीदी टोकन, इसके अलावा पेमेंट की भुगतान सम्बंधित व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी आप किसान कोड के माध्यम से ले सकते हैं। सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट में जा के किसान अपना अन्य विवरण भी देख सकते हैं जैसे कि आपने पिछले वर्ष कितने क्विंटल धान बेचा है? मोटा कितना कुंटल बचा है? पतला कितना कुंटल बचा है? और किसानों को कुल भुगतान कितना हुआ है? इस तरह के अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी आप खाद्य विभाग के वेबसाइट के माध्यम से ले सकते हैं।
Disclamer :- अभी धान खरीदी को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं किया गया है। सरकार द्वारा धान खरीदी सम्बंधित अगर कोई अप्डेट्स आता है तो आगे जरूर आप लोगों के साथ साझा करेंगे। फिलहाल इस पोस्ट पर किसान कोड कैसे देखें? इसको लेकर जानकारी साझा किये गए हैं। कृपया अधिक जानकारी के लिए आप अपने क्षेत्र के सम्बंधित विभाग या अधिकारी से सम्पर्क करें।
इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स
● डिजिटल फसल सर्वे: सर्वेक्षणकर्ताओं का होगा चयन
● छत्तीसगढ़ न्यूज़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास..
● Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स
“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”