धान खरीदी बढ़ाने के बाद आज कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना पर लग सकता है मुहर..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cabinet meeting : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कैबिनेट बैठक आज शाम 5:00 बजे आयोजित किया गया है। हर सप्ताह के बुधवार को कैबिनेट बैठक आयोजित किया जाता है और बैठक में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं। आपको बता दें छत्तीसगढ़ किसानों के हित को ध्यान में रखकर 30 जनवरी की रात को छत्तीसगढ़ सरकार ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तारीख 31 जनवरी से बढ़ा कर 4 फरवरी कर दिया है। यानी कि अब किसान अपना धान 4 फरवरी तक खरीदी केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर धान बेच सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना 

बताया जा रहा है धान खरीदी का समय सीमा बढ़ाने के बाद आज की कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना पर मुहर लग सकता है। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में आज शाम 5 बजे साय कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में महतारी वंदन योजना और रसोई गैस सब्सिडी पर फैसला हो सकता है। हालांकि बैठक का एजेंडा अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। सरकार की ओर से सभी मंत्रियों को रायपुर पहुंचने के लिए कहा गया है।

कैबिनेट बैठक में मोदी की गारंटी पर चर्चा

बताया जा रहा है कि विधानसभा के बजट सत्र से पहले हो रही इस बैठक में सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। वहीं, कैबिनेट में मोदी की गारंटी पत्र को पूरा करने की चर्चा होगी। तृतीय अनुपूरक बजट को कैबिनेट मंजूर देगी। बजट 2024-25 को भी अंतिम रूप दिया जाएगा। जनहित से जुड़े बाकी मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होगी।

इसे भी पढ़ें -  छ.ग. राशनकार्ड नवीनीकरण के लिए ऑनलाईन आवेदन तारीख बढ़ा अब इस तारीख तक चलेगा नवीनीकरण..

ताजा अप्डेट्स इसे भी पढ़ें :- 

छत्तीसगढ़ धान बेचने वाले किसानों के हित मे बड़ा फैसला, Cm साय के ऐलान किसानों को मिलेगा फायदा, पैसा किसानों के खाता में ट्रांसफर

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं। 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!