किसानों को एकमुश्त भुगतान, Cm साय के बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg dhan kharidi 2024 : छत्तीसगढ़ के किसानों से Msp पर धान खरीदी जारी है किसानों को धान के एवज में एकमुश्त भुगतान सीधा उनके बैंक खाता में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। पहले 31 जनवरी तक धान खरीदी का समय था किसानों के हितों को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ा फैसला लिया है उन्होंने धान खरीदी की तारीख को बढ़ाया है। जानेंगे छत्तीसगढ़ धान खरीदी के नई अप्डेट्स आज के इस पोस्ट पर। 

Cm विष्णुदेव साय के बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों की हित में बड़ा फैसला लेते हुए अब राज्य में 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी। शनिवार और रविवार को भी धान खरीदी किया जाएगा। 

किसानों को एकमुश्त भुगतान

राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 142.23 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 29 हजार 318 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। आपको बता दें धान बेचने के बाद तुरंत किसानों के खाता में पैसा एकमुश्त ट्रांसफर किये जा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना बड़ी खबर! कैबिनेट पर मंजूरी इन महिलाओं को मिलेंगे 12000 रु प्रतिवर्ष, तेंदुपत्ता 5500 रू प्रति मानक बोरा

छत्तीसगढ़ Msp धान खरीदी नई अप्डेट्स

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 51 हजार 28 किसानों से 31 जनवरी 2024 तक 142 लाख 23 हजार 702 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 102 लाख 74 हजार 132 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 93 लाख 44 हजार 627 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

FAQ

1. 4 फरवरी तक समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी

2. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किसानों की हित में बड़ा फैसला

3. अब तक किसानों से 142.23 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी

4. किसानों को 29 हजार 318 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान

5. धान बेचने के बाद तुरंत किसानों के खाता में पैसा एकमुश्त ट्रांसफर..

ताजा अप्डेट्स इसे भी पढ़ें :- 

धान खरीदी समर्थन मूल्य के बाद अंतर की राशि और महतारी वंदन योजना पर जल्द फैसला : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!