धान खरीदी छत्तीसगढ़ किसानों के शून्य धान रकबा से संबंधित समस्या का पोर्टल में किया गया सुधार

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Last updated on November 21st, 2022 at 06:24 am

कोरबा : सभी जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान शुरू हो गया है । कोरबा की खबर आ रही है कि जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक एक हजार 791 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। सहकारी समिति करतला के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र केरवाद्वारी के 17 किसानों के धान रकबा शून्य दिखाने की समस्या का समाधान कर लिया गया है।

 

 

कलेक्टर श्री झा के नर्देश पश्चात अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरदावरी प्राप्त कर तत्काल तहसील मॉड्यूल में सुधार करा लिया है। सुधार होने के पश्चात किसानों को धान बेचने में सहूलियत होगी। रकबा में सुधार होने के पश्चात खरीदी केंद्र में पंजीकृत किसान श्री कार्तिक राम ने कहा कि कलेक्टर श्री झा को रकबा शुन्य दिखाने की समस्या से अवगत कराने के पश्चात सभी किसानों का तकनीकी त्रुटि को दूर कर पोर्टल में आवश्यक सुधार कर लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। धान खरीदी केंद्र सुमेधा में धान बेचने आए किसान श्री मिलसाय ने 6 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने समिति में किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से संतुष्टि दिखाई।
     

किसान भाइयों छत्तीसगढ़ के  अन्य जिलों से भी रकबा का समस्या देखने को मिल रहा है। किसान रकबा को किस तरह  संशोधन कर सकते हैं इसके संबंधित जानकारी आने वाले समय पर हमारे यूट्यूब चैनल पर आप लोगों को मिल जाएगा । की किस तरह से आप अपने रकबे को आवेदन के माध्यम से संशोधन कर सकते हैं और इस कार्य के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे और आप कहां आवेदन कर सकते हैं और कब तक आपके रकबे में संशोधन हो सकता है इससे संबंधित जानकारी हमारे यूट्यूब चैनल पर आप लोग को मिल जाएगा बहुत ही जल्द संबंधित जानकारी it’s chhattisgarh चैनल पर आप लोगों को मिल जाएगा ।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल बड़ा फैसला अब साल में 3 बार होंगी परीक्षा.. Cg open school exam 

 

 

 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!