छत्तीसगढ़ खेती किसानी के लिए ब्याज मुक्त ऋण.. किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण देने का लक्ष्य..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : छत्तीसगढ़ किसान समाचार, जी हाँ जून के महीना जाने को है मानसून भी आ गया है। किसान भाई अपने अपने खेतों की तैयारियों पर जुट गए हैं इस बीच किसानों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की खबर व अप्डेट्स हम आप लोगों तक लगातार पहुंचा रहे हैं। छत्तीसगढ़ किसानों के लिए ऋण वितरण, खाद-बीज वितरण सम्बंधित खबरें आ रही है जो कि आज हम आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। chhattisgarh kisan news. 

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश में चालू खरीफ सीजन के लिए किसानों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने गत दिनों कृषि विभाग की बैठक लेकर किसानों को उनके मांग के अनुरूप खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उनकेे निर्देश के परिपालन में किसानों के सहूलियत के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

छत्तीसगढ़ खेती किसानी के लिए ब्याज मुक्त ऋण..

सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में प्रदेश में किसानों को केसीसी के तहत चालू खरीफ सीजन के लिए 7300 करोड़ रूपए ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है इसके विरूद्ध में 9 लाख 52 हजार 70 किसानों को 4324.98 करोड़ रूपए का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जा चुका है।

किसानों को सुगमता के साथ खाद-बीज का वितरण

इसी प्रकार किसानों को सुगमता के साथ खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। किसानों की मांग पर 8.60 लाख टन खाद वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसके विरूद्ध किसानों को 4.90 लाख टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 4.27 लाख टन खाद का वितरण किया गया था।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ 3100 रु धान खरीदी.. धान बोनस के लिए इस दिन हो सकता है योजना की शुरुआत ? 

अधिकारियों ने बताया कि किसानों को प्रमाणित बीज भी उपलब्ध कराने का सिलसिला जारी है। इस खरीफ सीजन में 4.40 लाख क्विंटल का भण्डारण किया गया है। अब तक 3.17 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किसानों को किया गया है। cg kisan samachar.  

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

Msp 2024-25 धान समेत 14 फ़सलों के समर्थन मूल्य में हुआ वृद्धि.. अब धान का इतना रुपये मिलेगा प्रति क्विंटल 

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!