छत्तीसगढ़ : दशहरा, दीपावली, शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा देखिए कितने दिन रहेगा इस बार अवकाश? 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : अवकाश यानी वह समय जब हम अपनी रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा विराम लेते हैं। यह वह पल होता है जब हम अपने काम, पढ़ाई या अन्य कार्य से हटकर खुद को तरोताजा करते हैं। चाहे यह एक दिन का साप्ताहिक अवकाश हो, त्योहारों पर मिलने वाली छुट्टियां हों या फिर ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन लंबी छुट्टियां, इसका महत्व हर किसी के जीवन में खास होता है।

अभी तीज त्यौहार का महीना शुरू हो रहा है। दशहरा, दीपावली, शीतकालीन छुट्टियों होने वाले हैं। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है की इस बार दशहरा, दीपावली, शीतकालीन की छुट्टिया कितने दिनों की होने वाली है? इस सम्बंधित जानकारी जारी किया गया है जो आगे विस्तार से जानेंगे। 

कुल 64 दिनों का अवकाश घोषित..

मिली जानकारी अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश की सूची जारी की है। जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र के शिक्षा संस्था के लिए कुल 64 दिनों का अवकाश घोषित किए गए हैं। जारी आदेश में दशहरा के अवसर पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक कुल 6 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार दीपावली त्यौहार पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक कुल 6 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। 

वहीं शीतकालीन अवकाश 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 2024 तक कुल 6 दिन और ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2025 तक कुल 46 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इस प्रकार कुल मिलाकर 64 दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

इसे भी पढ़ें -  Cm विष्णुदेव साय ने की बजट तैयारियों की समीक्षा, अगली कैबिनेट बैठक में धान की अंतर राशि और महतारी वंदन योजना पर लग सकती है मुहर.. 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 8,46,931 आवासों की स्वीकृति, जाने विस्तार से..

● Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!