Cm विष्णुदेव साय ने की बजट तैयारियों की समीक्षा, अगली कैबिनेट बैठक में धान की अंतर राशि और महतारी वंदन योजना पर लग सकती है मुहर.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य धान की खरीदी जारी है छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों से वादा किया है की प्रति क्विंटल 3100 रु धान का दाम किसानों को मिलेंगे और महतारी वंदन योजना के तहत पात्रता रखने वाली विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रु मिलेंगे इसको लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। जो की खबर आज हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। इससे पहले हम जानते हैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ली विभागीय बजट तैयारियों की समीक्षा बैठक।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, सचिव वित्त श्री अंकित आनंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं। मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, विमानन, पशु पालन, मत्स्य पालन एवं आयाकट, ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

अगली कैबिनेट बैठक में धान की अंतर राशि और महतारी वंदन योजना पर लग सकती है मुहर.. 

मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ का बजट सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला है और इसी दरमियान छत्तीसगढ़ सरकार ने जो वादे कीये है उन वादों को पूरा करने को लेकर फैसला ले सकते है। आप लोगों को बता दे छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ के विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रुपये महतारी वंदन योजना के तहत पात्रता रखने वाली महिलाओं को सीधा उनके बैंक खाते पर पैसा देने का वादा किया है। यानी की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रु देने का वादा भाजपा सरकार ने किया है।

इसे भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने की घोषणा नववर्ष पर बड़ी सौगात, इनको मिलेगी 20 हजार की सहायता राशि, और भी बहुत कुछ जाने विस्तार से

वही छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए भी भाजपा ने बड़ी घोषणा करते हुए। धान का दाम प्रति क्विंटल 3100 रुपए देने का वादा किया है। अभी छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है, धान बेचने के तुरंत बाद किसानों को समर्थन मूल्य ट्रांसफर हो रहे हैं। अब किसानों को अंतर की राशि का इंतजार है। बताया जा रहा है आगामी बजट सत्र पर महतारी वंदन योजना और 3100 रु धान का दाम वाली योजना का शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार कर सकता हैं। 

इस तरह छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए और महिलाओं के लिए सरकार आगामी बजट सत्र के दौरान बड़ा फैसला ले सकता है। खबरों के अनुसार सीएम विष्णुदेव साय ने 24 जनवरी को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होगी। मिली जानकारी के अनुसार साय कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में मोदी की गारंटी के साथ ही बजट सत्र और राजिम कुंभ को लेकर भी मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं इस कैबिनेट बैठक में सीएम साय और मंत्रियों के बीच धान की कीमत की अंतर की राशि का भुगतान और महतार वंदन योजना पर भी मुहर लग सकती है।

छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के लिए महिलाओं के लिए मजदूरों के लिए आने वाले समय पर योजनाएं की शुरुआत करने वाली है जैसी ही योजना संबंधित कोई नई जानकारी आती है जरूर इस चैनल के माध्यम से अपडेटेड इनफॉरमेशन सीधे आप लोगों के साथ हम शेयर करते रहेंगे। हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करके रखिये। वेबसाइट पर भी बने रहिएगा।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ अच्छी खबर.. आधार कार्ड अपडेट कराने लगेगा विशेष शिविर देखें तारीख

इसे भी पढ़ें :- 

इस दिन खाता में धन वर्षा.. 3100 रु धान खरीदी, पीएम किसान 2000 रु व 917 रु बोनस, Msp का त्वरित भुगतान जानिए विस्तार से..

छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स.. समर्थन मूल्य का मिलेगा लाभ, किसानों को 26,482 करोड़ रूपए का भुगतान..

26 जनवरी गणतंत्र-दिवस परेड में दिखेगी छत्तीसगढ़ की ये खूबसूरत झांकी, ‘बस्तर की आदिम जनसंसद: मुरिया दरबार‘

हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर देखिये योजनाओं के जानकारी


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!