छत्तीसगढ़ मौसम खबर : इन जिलों में आंधी-तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना.. cg weather news 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार : छत्तीसगढ़ मौसम समाचार आज हम आप लोगों के साथ शेयर करने जा रहे हैं छत्तीसगढ़ मौसम को लेकर जैसे की खबरें लगातार आ रही है छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है और अब मौसम में बदलाव भी होने लगा है बीते कुछ दिनों की तेज गर्मी के बाद धीरे-धीरे तापमान में भी बदलाव होता नजर आ रहा है मौसम की बदलाव के चलते कई जिलों में बादल छाए रहने की खबरें भी आ रही है साथ ही आज छत्तीसगढ़ की कई जिलों में बारिश की आसार भी बताई जा रही हैं तो मौसम से जुड़ी आ रही खबरें आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। cg weather news today. 

छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन

Chhattisgarh monsoon  छत्तीसगढ़ में मानसून का आगमन हो चुका है। मानसून के आगमन के बाद से ही प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। मानसून सुकमा के रास्ते 8 जून को छत्तीसगढ़ पहुंचा था। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। 

येलो अलर्ट जारी : मौसम विभाग ने कहा कि, बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश की चेतावनी देते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी-तूफ़ान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : बोर्ड परीक्षार्थियों के भय और तनाव को दूर करने हेल्पलाइन पर 3 दिनों में 208 फोन कॉल का निराकरण

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आज भी बादल छाए रह सकते हैं। इस बार मानसून के समय से पहले पहुंचने पर प्रदेश में औसत से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। cg weather. 

मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और बस्तर संभाग के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। रायपुर, बस्तर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ कृषक उन्नति योजना : किसानों को धान का 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से भुगतान..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!