मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा किसानों को अंतर की राशि के भुगतान के लिए 10 हजार करोड़ रूपए भुगतान जल्द 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जिला मुख्यालय दुर्ग के सिविल लाइन स्थित कचना धुरवा देवालय परिसर में केंद्रीय गोंड़ महासभा धमधागढ़ द्वारा आयोजित मंत्री एवं विधायकों के सम्मान तथा अमर शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गोंड़ समाज के पदाधिकारियों की मांग पर गोंड़वाना भवन दुर्ग में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 50 लाख रूपए और दुर्ग नगर के राजेंद्र पार्क चौक में आदिवासियों के लोक नायक बिरसा मुंडा की प्रतिमा लगाने के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की।

3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरण

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सम्मान आप सभी का सम्मान है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों की सेवा के लिए जिस विश्वास के साथ मुझे जिम्मेदारी सौंपी है, मुझे उम्मीद है कि मैं समाज के सहयोग से इस उत्तरदायित्व का निर्वहन करने में सफल रहूंगा। cm विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी जी की गारंटी को पूरा करने की शुरूआत कर दी है। इसी कड़ी में प्रदेश के गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया है। सुशासन दिवस के अवसर पर किसानों को विगत वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान के बकाया बोनस राशि के रूप में 3716 करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरण किया गया है। वन क्षेत्रों में रहने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों से प्रति मानक बोरा 5 हजार 500 रूपए में तेन्दूपत्ता की खरीदी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें -  21 फरवरी तक शिविर, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग एवं आधार सीडिंग कराना अनिवार्य 

किसानों को अंतर की राशि के भुगतान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मोदी जी की गांरटी के मुताबिक प्रदेश सरकार महतारी वंदन योजना के तहत अगले माह से पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रूपए देने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा जनआस्था के अनुरूप विगत 22 जनवरी को अयोध्या में 5 सौ वर्षों उपरांत प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। प्रदेशवासियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार शीघ्र ही रामलला दर्शन योजना लागू करने जा रही है। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा मोदी जी के गारंटी में किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के तथा 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से धान की खरीदी का वादा किया गया है। वर्तमान में किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान किया गया है। अंतर की राशि के भुगतान के लिए मुख्य बजट में 10 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। किसानों को अंतर की राशि का भुगतान जल्द ही किया जाएगा।

बिरसा मुंडा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत

बिरसा मुंडा एक महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। वह झारखंड के बांगा गांव में जन्मे थे। उनकी शौर्यगाथाएं भारतीय इतिहास में अमिट चिह्न के रूप में अंकित हैं। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा की। आदिवासी संगठनों की स्थापना की और लोगों को जागरूक करने का काम किया। बिरसा मुंडा का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है, जो हमें दिखाता है कि एक संघर्षशील व्यक्ति किसी भी असंभव चुनौती का मुकाबला कर सकता है। वे हमेशा याद रखे जाएंगे, उनका जन्म गोंड़ आदिवासी परिवार में हुआ था। बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की तानाशाही और उत्पीड़न से लोगों को मुक्त कराने के लिए संघर्ष किया। उनके प्रेरणादायी विचार और क्रांतिकारी कार्य आज भी हमारे लिए मार्गदर्शन का कार्य कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ किसान न्यूज़ : किसानों को 7 करोड़ से अधिक की राशि के मुआवजे का वितरण..

इसे भी पढ़ें ताजा अप्डेट्स : 

Cm साय ने कहा पूरी होगी गारंटी, पहले बकाया बोनस भुगतान.. अब कृषक उन्नति योजना के लिए बजट प्रावधान..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!