खुशखबरी! छत्तीसगढ़ श्रमिकों को डीबीटी के माध्यम से मिलेंगे इन योजनाओं के पैसा.. श्रमिकों को 14.47 करोड़ रूपये की सौगात..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : श्रमिकों के योजनाओं सम्बंधित न्यूज़, नमस्कार दोस्तों its chhattisgarh पर आप लोगों का एक बार फिर से स्वागत है। 01 अगस्त को महतारी वंदन योजना के पैसे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किए। वहीं श्रमिकों के लिए भी खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ श्रम मंत्री ने इन श्रमिकों को दी 14.47 करोड़ रूपये की सौगात..

छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के किसानों, महिलाओं, छात्र छात्राओं, व अन्य लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की है। इन योजनाओं की खबर व जानकारी आप लोगों तक पहुचाने का प्रयास कर रहे हैं। आज हम श्रमिकों के लिए आ रही खबर साझा कर रहे हैं। 

श्रम मंत्री ने इन श्रमिकों को दी 14.47 करोड़ रूपये की सौगात..

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने राज्य के 33 हजार से अधिक निर्माणी श्रमिकों एवं उनके परिजनों को रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में 14 करोड़ 47 लाख रूपए से अधिक सौगात दी है। यह राशि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत डीबीटी(DBT) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

बैंक खातों में एक-एक हजार रूपए की राशि अंतरित

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के हितग्राहियों को सीधे आर्थिक मदद दिए जाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 01 अगस्त को जगदलपुर में आयोजित महिला सम्मेलन में इसकी विधिवत शुरूआत की। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को रक्षाबंधन के पूर्व उनके बैंक खातों में एक-एक हजार रूपए की राशि अंतरित की। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : मिनीमाता महतारी जतन योजना, नोनी सशक्तिकरण योजना, 20-20 हजार सहायता राशि जारी..

श्रमिकों को इन योजनाओं का मिलेगा लाभ.. 

मुख्यमंत्री ने सभी माताओें-बहनों को इस मौके पर रक्षाबंधन पर्व की अग्रिम बधाई दी। श्रम मंत्री ने भी विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत श्रमिक परिवारों के हितग्राहियों के लिए 14 करोड़ 47 लाख 44 हजार 709 रूपए की स्वीकृति प्रदान की।

यहां यह उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग द्वारा निर्माणी श्रमिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता योजना, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता, मिनीमाता महतारी जतन योजना, नोनी सशक्तिकरण योजना, निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति, गणवेश, पुस्तक, कॉपी, सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू शिक्षा सहायता योजना, 

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना, आवास सहायता योजना सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत सीधे लाभान्वित किए जाता है। उक्त योजनाओं के अंतर्गत 33 हजार 873 श्रमिकों एवं उनके परिजनों को लाभान्वित करने के लिए 14.47 करोड़ रूपए की मंजूरी दे दी गई है। यह राशि छत्तीसगढ़ भवन निर्माण अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा स्वीकृत की गई है।   

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, एकमुश्त मिलेगा 20000 रुपये.. कैसे करें आवेदन? जाने विस्तार से..

महतारी जतन योजना महिलाओं को मिलेगा 20-20 हजार रुपये, जानिये कैसे मिलेगा योजना का लाभ? कैसे करें आवेदन?

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास..

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : सरस्वती सायकल योजना, निःशुल्क साइकिल वितरण, योजना से बदली छात्राओं की जिंदगी..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!