धान खरीदी समर्थन मूल्य के बाद अंतर की राशि और महतारी वंदन योजना पर जल्द फैसला : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg 3100 dhan kharidi & mahatari vandan yojana : प्रदेश के किसानों महिलाओं को धान खरीदी अंतर की राशि व महतारी वंदन योजना का इंतजार है। जल्द योजना को शुरू करने की बातें कही जा रही है, इस बीच इन योजनाओं को लेकर उपमुख्यमंत्री जी का भी बयान सामने आया है जानेंगे आज के इस पोस्ट में। 

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा कबीरधाम जिला के ग्राम केजादाह में आयोजित छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति से जुड़े मेला-मड़ई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की और प्रदेश की सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के किसानों को धान खरीदी अंतर की राशि व महतारी वंदन योजना को लेकर उपमुख्यमंत्री ने क्या ? कहे है आगे आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की घोषणा.. 

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के कार्यक्रम में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक वेशभूषा में तैयार यादव समाज के नर्तक दलों द्वारा वाद्य यंत्रों के मधुर धुन से आत्मीय स्वागत किया गया। श्री शर्मा ने क्षेत्रवासियों को मड़ई-मेला के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की।

धान खरीदी अंतर की राशि व महतारी वंदन योजना जल्द : उपमुख्यमंत्री 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से की जा रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य के अतिरिक्त अंतर की राशि जल्द ही किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के लिए आज बैठक में होगा फैसला! जानिये पूरी खबर कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? 

किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के लिए बजट में प्रावधान कर लिया गया है। प्रतिवर्ष 12 हजार रूपए की राशि माताओं के खाते में डाली जाएगी। 

उन्होंने कहा कि भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। श्री शर्मा ने कहा कि सभी वादो को मोदी की गारंटी में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़ की सरकार ने मोदी की गारंटी में शामिल दस बड़े गारंटी को पूरा किया है। 

इसे भी पढ़ें :- 

महतारी वंदन योजना, विभाग ने जारी किया अलर्ट..

3100 रु धान, कृषक उन्नति योजना, छत्तीसगढ़ किसानों को मिलेगा लाभ, वित्त मंत्री व कृषि मंत्री ने ली बैठक..

पीएम किसान योजना का 16 वी क़िस्त किसानों को जल्द! मिलेगा लेकिन इसके पहले करना होगा ये जरूरी काम..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ धान खरीदी सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!