महतारी वंदन योजना : 12 हजार रुपये मिलेंगे प्रतिवर्ष.. नाम लिस्ट व आंकड़े जारी देखिये अब तक कितने रुपये हुआ ट्रांसफर.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

महतारी वंदन योजना : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गांरटी को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य में महतारी वंदन योजना शुरू की है। इस योजना से महिलाओं का आत्मनिर्भर और स्वावलंबन बनने का सपना साकार हो रहा है। पिछले मार्च महीने से शुरू की गई इस योजना में विवाहित महिलाओं के बैंक खाते में एक-एक हजार रूपए की राशि हर माह दी जा रही है। chhattisgarh mahatari vandan yojana. 

अब तक कितने किस्ते जारी हुआ है?

जानकारी अनुसार राज्य की लगभग 70 लाख महिलाओं को हर महीने लाभ मिल रहा है। महिलाओं का कहना है कि इस महतारी वंदन योजना से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। घर में उनकी पूछ परख बढ़ी है। घर की छोटी मोटी जरूरतों के लिए अब किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नही पड़ती। घर के अपनों के छोटे-छोटे सपनें इस राशि से वे पूरा कर रही है। कई महिलाओं ने इस राशि से छोटी-छोटी आर्थिक गतिविधियां भी शुरू कर दी हैं। स्व-सहायता समूह में शामिल महिलाएं बचत का भी काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की एक-एक गारंटी को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत पांचवी किश्त की राशि पाकर जिले की महिलाएं काफी उत्साहित नजर आ रही है। 

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना अप्डेट्स.. राज्य में 46 लाख 22 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन, देखिये जिलेवार सूची

नारायणपुर जिले के ग्राम छोटेडोंगर की श्रीमती सरोज कश्यप, ग्राम तेलसी की श्रीमती रोशनी साहू सहित हजारों महिलाओं के खाते में राशि का अंतरण हो चुका है जिससे महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई। श्रीमती सरोज का कहना है कि वह राशि का उपयोग घर खर्च तथा बच्चों के पढ़ाई लिखाई में उपयोग करेंगी और कोहकामेटा की श्रीमती सुशीला नुरेटी ने बताया कि वह अपने गांव के बाजार में सब्जी भाजी बेचने का व्यवसाय स्थापित कर आय में वृद्धि करेगी। ओरछा की श्रीमती लक्ष्मी कोर्राम ने बताया कि वह ओरछा बाजार में होटल संचालित कर आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में उपयोग करेगी। 

आंकड़े जारी देखिये अब तक कितने रुपये हुआ ट्रांसफर.. 

महिलाओं के महिला सशक्तिकरण की ओर कदम बढ़ाते हुए योजना बनाने के  लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। जानकारी अनुसार नारायणपुर जिले के 27 हजार 581 महिलाओं को 1 हजार रुपए के मान से प्रत्येक महीना 2 करोड़ 75 लख रुपए से अधिक राशि मिल रहा है।

प्राप्त जानकारी अनुसार जुलाई माह में छत्तीसगढ़ की कुल 69 लाख 96 हजार 556 हितग्राहियों को 653 करोड़ 85 लाख रूपए की सहायता राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित कर दिया गया है। इनमें से 66 लाख 16 हजार 618 हितग्राहियों को आधार लिंक खातों के आधार पर डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया तथा 3 लाख 79 हजार 938 हितग्राहियों जिनके खाते आधार से लिंक नहीं है, उन्हें एनईएफटी के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया जा रहा है। मार्च से जून तक 04 माह की सहायता राशि 2612 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि का भुगतान महिलाओं के खाते में किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में इन किसानों के लिए प्रधानमंत्री फ़सलबीमा योजना का लाभ, 15 दिसम्बर 2022 तक करा सकते हैं आवेदन जाने विस्तार से

प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए..

ज्ञात हो कि महतारी वंदन योजना के तहत् पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार के हिसाब से साल में कुल 12 हजार रुपए महिलाओं को प्रदान की जाएगी। योजना के तहत् 10 मार्च को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहली किस्त के रूप में जिले की 27 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में 02 करोड़ 75 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई। योजनांतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग की 3 हजार 687 महिलाएं भी लाभान्वित हुईं।

महतारी वंदन योजना नाम लिस्ट कैसे देखें ? 

महतारी वंदन योजना में आपका नाम है या नहीं उसको चेक करने के लिए सबसे पहले आप लोगों को महतारी वंदन योजना की ऑफिशल वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएंगे।

ऑफिशल वेबसाइट में आने के बाद अब मेनू के बटन पर क्लिक करना है मेनू के बटन पर क्लिक करने के बाद अब अनंतिम सूची पर क्लिक करना है। 

अनंतिम सूची पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा इस पर अपना पूरी जानकारी भरना होगा। जैसे कि जिला, क्षेत्र, ब्लॉक/नगरीय निकाय, परियोजना, सेक्टर, गाँव / वार्ड, आंगनबाड़ी केन्द्र का नाम 

जैसी ही आप यह सभी जानकारी भरेंगे नीचे सूची पर आपका नाम है या नहीं दिखाया जाएगा अगर अनंतिम सूची पर आपका नाम है तो आपका नाम आ जाएगा। तो इस तरह से आप mahatari vandan yojana की अनंतिम सूची पर आपका नाम है या नहीं उसको आप बड़ी ही आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

मुख्यमंत्री साय ने मितानिनों को दी खुशखबरी! बैंक खातों में पैसा जारी.. अब हर महीने बैंक खातों में आएगा पैसा..

इसे भी पढ़ें -  चौथी क़िस्त आया कि नहीं कैसे देखें? महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ cg mahatari vandan yojana 4th kist news 

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!