महतारी वंदन योजना : देखिये सूची जिलेवार कौन से जिला में कितने लोगों को मिल रहा लाभ ? प्रतिमाह 1 हजार रुपये.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

महतारी वंदन योजना: छत्तीसगढ़ सरकार के महिलाओं के लिए शुरू किया गया महत्वपूर्ण योजना महतारी वंदन योजना का 5वी क़िस्त 1 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी किये। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये देने का वादा सरकार द्वारा किया गया है मार्च से अब तक 5 क़िस्त जारी किया गया है। महतारी वंदन योजना के लाभार्थी सम्बंधित जानकारी जारी किया गया है जिसमें बताया जा रहा है कि अब तक कौन से जिला में कितने लोगों को लाभ मिल रहा है। खबर आगे आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं तो पूरी खबर पूरी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। chhattisgarh mahatari vandan yojana. 

महतारी वंदन योजना 5वी क़िस्त जारी

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना की पांचवी किश्त महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 01 जुलाई को जारी की गई। महिलाओं के खाते में सीधे पैसे आने से उनमें गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने राज्य की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 10 मार्च 2024 को महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई थी। cg mahatari vandan yojana. 

मार्च से जून तक 04 माह की सहायता राशि

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बटन दबाकर प्रथम किश्त की राशि जारी की थी। इस योजना के शुरू होने से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई हैं। साथ ही छोटी मोटी जरूरतों के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है, इस बात की उन्हे खुशी है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मार्च से जून तक 04 माह की सहायता राशि 2612 करोड़ 18 लाख रूपए की राशि का भुगतान महिलाओं के खाते में किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें -  इस विभाग के पंजीकृत 13712 हितग्राहियों को 12 करोड़ 88 लाख रूपए प्रदाय

डीबीटी और एनईएफटी के माध्यम से भुगतान

जानकारी अनुसार जुलाई 2024 को कुल 69 लाख 96 हजार 556 हितग्राहियों को 653 करोड़ 85 लाख रूपए की सहायता राशि का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित कर दिया गया है। इनमें से 66 लाख 16 हजार 618 हितग्राहियों को आधार लिंक खातों के आधार पर डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया तथा 3 लाख 79 हजार 938 हितग्राहियों जिनके खाते आधार से लिंक नहीं है, उन्हें एनईएफटी के माध्यम से उनके खाते में भुगतान किया जा रहा है। mahatari vandan yojana payments.  

देखिये सूची कौन से जिला में कितने लोगों को मिल रहा लाभ? 

महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के संख्या को लेकर जानकारी जारी किया गया है प्राप्त जानकारी अनुसार रायपुर जिले में सर्वाधिक 5 लाख 33 हजार 511 महिलाओं के खाते में राशि अंतरित हुई है। महतारी वंदन योजना के तहत बालोद जिले की 2 लाख 52 हजार 228 महिला हितग्राहियों को राशि अंतरित की गई है। 

इसी तरह बालौदाबाजार-भाटापारा जिले की 3 लाख 30 हजार 111 महिलाओं, बलरामपुर जिले की 2 लाख 14 हजार 624 महिलाओं, बस्तर जिले की 1 लाख 93 हजार 666 महिलाओं, बेमेतरा जिले की 2 लाख 54 हजार 294 महिलाओं, बीजापुर जिले की 38 हजार 471 महिलाओं, बिलासपुर जिले की 4 लाख 25 हजार 243 महिलाओं तथा दंतेवाड़ा जिले की 54 हजार 815 महिलाओं को राशि अंतरित कर दी गई  है।

इसी प्रकार धमतरी जिले की 2 लाख 35 हजार 598 महिलाओं, दुर्ग जिले की 4 लाख 3 हजार 323 महिलाओं, गरियाबंद जिले की 01 लाख 83 हजार 469 महिलाओं, गौरेला-पेड्रा-मरवाही जिले की 95 हजार 922 महिलाओं, जांजगीर-चांपा जिले की 2 लाख 90 हजार 716 महिलाओं, जशपुर जिले की 2 लाख 32 हजार 375 महिलाओं, कबीरधाम जिले की 2 लाख 54 हजार 865 महिलाओं, 

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना, बैंक खाते में 1-1 हजार रूपए जारी.. cg mahatari vandan yojana ka paisa..

कांकेर जिले की 01 लाख 84 हजार 779 महिलाओं, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की 01 लाख 17 हजार 23 महिलाओं, कोंडागांव जिले की 01 लाख 40 हजार 796 महिलाओं तथा कोरबा जिले की 02 लाख 94 हजार 563 महिलाओं को के खाते में राशि अंतरित कर दी गई है।

कोरिया जिले की 59 हजार 913 महिलाओं, महासमुंद जिले की 3 लाख 25 हजार 256 महिलाओं, 

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की 01 लाख 14 हजार 11 महिलाओं, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले की 82 हजार 366 महिलाओं, मुंगेली जिले की 02 लाख 13 हजार 942 महिलाओं, नारायणपुर जिले की 27 हजार 581 महिलाओं, रायगढ़ जिले की 03 लाख 5 हजार 831 महिलाओं, राजनांदगांव जिले की 02 लाख 58 हजार 126 महिलाओं तथा सक्ती जिले की 01 लाख 99 हजार 578 महिलाओं के खाते में राशि अंतरित कर दी गई है।

सांरगढ़-बिलाईगढ़ जिले की 01 लाख 90 हजार 579 महिलाओं, सुकमा जिले की 52 हजार 305 महिलाओं, सूरजपुर जिले की 02 लाख 16 हजार 657 महिलाओं तथा सरगुजा जिले की 02 लाख 32 हजार 619 महिलाओं के खाते में राशि अंतरित कर दी गई है।

तो चलिए इस तरह से महतारी वंदन योजना को लेकर खबरें आ रही है जो की खबर आज हम आप लोग के साथ शेयर कर रहे थे। खबरों के माध्यम से जो आंकड़े जारी किए गए हैं उन्हीं को आंकड़ो के साथ योजना सम्बंधित जानकारी  साझा कर रहे थे। योजना से जुड़ी अपडेटेड इनफॉरमेशन आगे भी है आप लोगों के साथ शेयर करते रहेंगे। 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ काम की खबर : प्लेसमेंट कैम्प 12वी पास इन पदों पर भर्ती.. 2024 पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी..

इसे भी पढ़ें -  Cm साय ने कहा बजट 2024-25 में हमारा फोकस गरीब, युवा, अन्नदाता किसान और नारी, मिलेगा इन योजनाओं का लाभ.. 

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!