छत्तीसगढ़ में मॉनसून, किसानों के लिए अच्छी खबर.. जानिए कैसा रहेगा इस बार मॉनसून पर बारिश..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ में मॉनसून खबर : 2024 छत्तीसगढ़ में मॉनसून कब से शुरू होगा? मई का महीना जारी है जून का महीना आने वाला है वर्तमान में कहीं गर्मी तो कहीं उमस तो कहीं बारिश के आसार बनी हुई है। लगातार मौसम में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में कई अलग-अलग जगह पर से बारिश की खबरें भी आ रही है वही इस गर्मी महीने के बीच छत्तीसगढ़ में मॉनसून को लेकर भी खबरें आने लगी है। cg monsoon news 

आने वाले महीने से मानसून का दौर शुरू होने वाला है छत्तीसगढ़ में मॉनसून को लेकर क्या ? अप्डेट्स आ रही है खबरें आप लोगों के साथ साझा करने जा रहे हैं। जानेंगे इस बार किसानों के लिए कैसा रहेगा मानसून का बारिश तो पूरी खबर पूरी जानकारी के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। 

कब तक आएगा छत्तीसगढ़ में मॉनसून ?

मौसम विभाग ने इस साल मानसून के आगमन को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार छत्तीसगढ़ में मॉनसून सबसे पहले 13 जून को बस्तर पहुंचेगा। इसके बाद 16 जून को रायपुर और 21 जून तक पूरे प्रदेश को कवर करते हुए अंबिकापुर तक फैल जाएगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार केरल में दस्तक देने के बाद मानसून को छत्तीसगढ़ पहुंचने में अमूमन 14 से 15 दिनों का समय लगता है। केरल में मानसून 31 मई को पहुंचने की संभावना जताई गई है। Chhattisgarh monsoon 2024 

इसे भी पढ़ें -  Chhattisgarh इस जिले के किसानों के लिए सुनहरा मौका, 13 से 31 मार्च तक किसान क्रेडिट कार्ड(Kcc) बनाने लगेंगे शिविर

किसानों के लिए मानसून का महत्व..

किसानों के लिए मॉनसून महत्वपूर्ण होता है मॉनसून का इंतजार अगर सबसे ज्यादा किसी को है तो वह किसान है किसान बेसब्री से मॉनसून का इंतजार करते हैं। माना जाता है मॉनसून में बारिश अच्छी होती है तो किसानों के फसल भी अच्छे होते हैं ज़्यादातर हमारे किसान बारिश के पानी से अपने फ़सलों की सिंचाई करते हैं अच्छी बारिश होगी तभी फसलों की उत्पादन भी अच्छी होगी। monsoon for farmers

छत्तीसगढ़ में मॉनसून की अगर हम बात करें तो इन दिनों मॉनसून को लेकर जो खबरें आ रही है उसके अनुसार  किसानों के लिए अच्छी खबर है कि इस बार मानसून में अधिक बारिश होने की संभावना जताया जा रहा है। मॉनसून में पर्याप्त पानी नहीं गिरने से किसानों को बुआई रोपाई में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं अच्छी बारिश से किसानों के फसल को पर्याप्त पानी मिलता है जो फ़सलों के उत्पादन बढ़ाने में सहायक होता है।

किसानों के लिए अच्छी खबर..

मौसम विभाग द्वारा कुछ दिनों पूर्व जारी किए गए मानसून सहित वर्षा के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल वर्षा 106 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसका मुख्य कारण अलनीनो का कम होता असर कहा जा रहा है। जिसके कारण इस साल अच्छे मानसून की संभावना है। अच्छी बारिश से किसानों को फसल उत्पादन में काफी मदद मिलेगी।

सारांश : तो इस तरह से छत्तीसगढ़ में मॉनसून को लेकर खबरें आ रही है जोकि खबर हम आप लोगों के साथ साझा कर रहे थे। बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ में मॉनसून सबसे पहले 13 जून को बस्तर पहुंचेगा। इसके बाद 16 जून को रायपुर और 21 जून तक पूरे प्रदेश को कवर करते हुए अंबिकापुर तक फैल जाएगा। छत्तीसगढ़ में मॉनसून खेती किसानी योजनाओं से जुड़ी खबरें अप्डेट्स आगे भी हम आप लोगों के साथ साझा करते रहेंगे। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना इस जिले के 3302 हितग्राहियों को मिला लाभ, Chhattisgarh pm aawas yojana

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

आपके कौन सा बैंक खाता में डीबीटी चालू है कैसे देखें? आएंगे योजनाओं के पैसे.. डीबीटी चेक कैसे करें ?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

its chhattisgarh छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!