अब छत्तीसगढ़ में महतारी सदन की होगी शुरुआत : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की घोषणा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा छत्तीसगढ़ में महतारी सदन की शुरुआत होगी इससे छत्तीसगढ़ की महिलाओं को अनेक लाभ मिलने वाले हैं। जिसमें महिलाएं पारंपरिक पारिवारिक संस्कृत व्यावसायिक जैसे अन्य गतिविधियों संचालित करेंगे।

छत्तीसगढ़ में महतारी सदन की होगी शुरुआत…

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न ग्रामों में आयोजित मां शाकंभरी जयंती आयोजन में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मातृत्व शक्ति, माता-बहनों की सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने का निर्णय लिया है। जो सिर्फ महिलाओं को समर्पित होगा व इस सदन में महिलाएं पारस्परिक, पारिवारिक सांस्कृतिक, व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करेंगी।

पूरी होगी मोदी की गारंटी : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार मोदी की गारन्टी को पूरा कर रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 18 लाख परिवार को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृत दी है। उन्होंने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान की खरीदी किया जा रहा है। राशनकार्डधारी परिवारों को अगले 5 साल तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण किया जाएगा। इससे 67 लाख 92 हजार 153 परिवार लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) भर्ती मामले की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया गया है। 02 वर्ष के धान के बोनस राशि 3 हजार 716 करोड़ रूपए 13 लाख किसानों के खाते में हस्तांतरित किया है।

इसे भी पढ़ें -  21 फरवरी तक शिविर, पी.एम. किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग एवं आधार सीडिंग कराना अनिवार्य 

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं से जुड़ी अप टू डेट इनफॉरमेशन जानकारियां लगातार its chhattisgarh चैनल के माध्यम से आप लोगों को मिलता रहता है। हमारा व्हाट्सएप टेलीग्राम का लिंक नीचे दिया गया है उसमें क्लिक करके आप हमारे साथ जॉइन कर सकते हैं योजना की ताजा जानकारियां न्यूज़ अपडेट आगे भी आप लोगों को मिलता रहेगा। 

इसे भी पढ़ें :- 

छत्तीसगढ़ अग्निवीर भर्ती पंजीयन इस तारीख तक, जानिये योग्यता पात्रता बीमा वेतन एवं अन्य भत्ता विस्तार से..

Cg वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा 3100 रु धान व महतारी वंदन योजना पूरी होगी मोदी की गारंटी, जानिए कब तक शुरू होगा योजना?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!