अब होगी झमाझम बारिश छत्तीसगढ़ पहुंचा मानसून.. इन जिलों में बारिश के आसार..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ मानसून अप्डेट्स : छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी खबरें सामने निकल कर आ रही है खबर आज हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। बताया जा रहा है मानसून छत्तीसगढ़ में एंट्री हो गया है 8 जून को बस्तर पहुंचने की घोषणा मौसम विभाग ने कर दिया है साथ ही बताया जा रहा है कि इन जिलों में बारिश के आसार हैं छत्तीसगढ़ मौसम से जुड़ी खबरें मानसून से जुड़ी खबरें आगे शेयर कर रहे हैं पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहिए। 

छत्तीसगढ़ मानसून खबर..

खबरें आ रही है कि सुकमा के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल दो दिन पहले छत्तीसगढ़ पहुंच गया। मौसम विभाग ने 8 जून को मानसून के बस्तर पहुंचने की घोषणा कर दी है। मानसून की एंट्री के साथ ही बस्तर में कई जगहों पर बारिश शुरू हो गई है। शनिवार-रविवार रात से क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 

मानसून रायपुर कब पहुंचेगा..

बताया जा रहा है अगले दो-तीन दिनों में मानसून रायपुर पहुंच जाएगा और 12 से 15 जून तक यह पूरे प्रदेश में सक्रिय होने की उम्मीद है। मानसून के बस्तर पहुंचने की सामान्य तारीख 10 जून है। इस साल दो दिन पहले यानी 8 को ही मानसून पहुंच गया। बस्तर के कुछ-कुछ हिस्सों में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अब पूरे संभाग में मानसून की गतिविधियां सक्रिय हो जाएंगी।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ राशनकार्ड नवीनीकरण कुछ दिन शेष.. विभाग का नया मोबाईल एप्प, 64 लाख से ज्यादा ऑनलाइन आवेदन..

 

रायपुर में भी रविवार से प्री-मानसून शॉवर शुरू होने की संभावना है। रविवार को रायपुर में सुबह हल्के बादल रहेंगे। दोपहर बाद गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मैदानी इलाकों में सक्रिय होने के बाद मानसून 15 जून तक बिलासपुर और सरगुजा संभाग तक पहुंच सकता है। पिछले साल 23 मई को आया पिछले साल मानसून 23 मई को बस्तर पहुंचा था।

आज इन जिलों में बारिश के आसार..

मौसम विभाग के मुताबिक आज कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर, कबीरधाम, बस्तर, रायपुर, बलौदा बाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव में अंधड़ के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

चौथी क़िस्त आया कि नहीं कैसे देखें? महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ cg mahatari vandan yojana 4th kist news

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!