किसानों के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण, 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

किसान समाचार : अल्पकालीन कृषि ऋण, खरीफ सीजन खेती किसानी जारी है किसान इन दिनों अपने खेतों में फसल लगाए हैं खरीफ फसलों की बुवाई व रोपाई लगभग समाप्त होने को है। इस बार मानसून बारिश भी जमकर हो रही है। छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण की व्यवस्था किया है जिससे कि किसान आसानी से अपनी खेती किसानी के लिए उपयोग में ला सके।

छत्तीसगढ़ किसानों के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण संबंधित खबरें सामने आ रही है जो कि आगे हम आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। इसके साथ ही खाद बीज वितरण संबंधी खबरें भी आ रही है जो कि इसी पोस्ट पर आप लोगों के साथ साझा कर रहे हैं तो पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहिएगा। 

किसानों के लिए अल्पकालीन कृषि ऋण

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य के अधिक से अधिक किसानों को अल्पकालीन कृषि ऋण वितरण किया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार प्रदेश में किसानों को अब तक राज्य सहकारी बैंकों के द्वारा 2058 सहकारी समितियों के माध्यम से 6052 करोड़ 24 लाख रूपए का अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया गया है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा किसानों को 7300 करोड़ रूपए ऋण वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

बताया जा रहा है अब तक वितरित कुल राशि लक्ष्य का लगभग 83 प्रतिशत है। किसानों को उनके मांग और रकबे के अनुरूप अल्पकालीन कृषि ऋण प्रदान किया जा रहा है। जबकि पिछले वर्ष आज की स्थिति में 5 हजार 880 करोड़ रूपए के अल्पकालीन कृषि ऋण वितरित किए गए थे।

इसे भी पढ़ें -  किसानों के धान के खेतों में पत्ती मोड़क कीट (सोरटी) का दिखा प्रकोप..

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को खेती-किसानी की प्रारंभिक जरूरतों को पूरा करने तथा खेती-किसानी में सहूलियत प्रदान करने के उद्देश्य से किसान क्रेडिट कार्ड (kcc) योजना प्रारंभ किए गए थे। इसके अलावा किसानों को साहूकारों के चंगुलों से बचाना इसका एक प्रमुख उद्देश्य था। वर्तमान समय में इस योजना के माध्यम से प्रदेश के लाखों किसान इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इससे किसानों को प्रारंभिक जरूरतों के लिए न सिर्फ राहत मिली है, बल्कि फसलों के उत्पाद में लगातार वृद्धि भी हो रही है।

किसानों को सुगमता से मिल रहा खाद-बीज

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेश के किसानों को उनकी मांग के अनुरूप सुगमता के साथ प्रमाणित खाद-बीज का वितरण किया जा रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा इन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जानकारी अनुसार प्रदेश के किसानों को अब तक 11.14 लाख मीट्रिक टन खाद जो लक्ष्य का 81 प्रतिशत वितरित हो चुका है। इसी प्रकार किसानों को 8.81 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज का वितरण किया जा चुका है, जो लक्ष्य का 90 प्रतिशत है।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि प्रदेश में मानसून के साथ शुरू हुए खेती-किसानी में बोनी का रकबा भी निरंतर बढ़ते जा रहा है। प्रदेश में मानसूनी काफी अच्छी स्थिति है। राज्य में अब तक 43.07 लाख हेक्टेयर क्षेत्र याने 89 प्रतिशत क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी हो चुकी है। राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ सीजन में 48.63 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में विभिन्न फसलों की बोनी का लक्ष्य रखा गया है।

इसे भी पढ़ें -  धान फसल और उद्यानिकी फसलों वाले किसान 31 जुलाई तक कर लें ये जरूरी काम.. 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

हरेली पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी किसानों को 3100 धान का दाम..

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!