मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों से चर्चा Cm ने कहा किसानों को अंतर की राशि 917 रु जल्द होगा भुगतान..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Dhan Kharidi Chhattisgarh 2024 : छत्तीसगढ़ में Msp पर किसानों से धान खरीदी जारी है साथ ही भुगतान भी हो रहा है। धान खरीदी का ग्राफ रोज बढ़ रहा है। जारी आंकड़े अनुसार राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.38 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर धान की रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। किसानों को अंतर की राशि का इंतजार है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों से चर्चा पर कहा की किसानों को अंतर की राशि का भुगतान जल्द होगा। जानेंगे विस्तार से आज के इस पोस्ट में 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किसानों से चर्चा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी इस दौरान साथ रहे। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। उन्होंने पूछा धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही हो रही है। किसान पार्थिव केदार ने बताया कि हाल के कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते धान नही बेच पाए थे। लेकिन आपके द्वारा खरीदी की तारीख बढ़ाने के फैसले से हमारी चिंता दूर हो गई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ किसानों को धान बोनस और पीएम आवास योजना को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक जल्द मिलेगा इन योजनाओं का लाभ..

Cm ने कहा किसानों को अंतर की राशि जल्द होगा भुगतान..

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसान हित में शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी खरीदी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अंतर की राशि का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। धान के दो वर्ष का बकाया बोनस जारी करने को लेकर भी किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। किसानों ने कहा कि एक मुश्त राशि मिलने से आर्थिक राहत मिली है। 

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस दौरान समिति में हो रही खरीदी को देखा और धान बेचने आए दूसरे किसानों से भी चर्चा की। उन्होंने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी मपवायी। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों से व्यवस्थित रूप से खरीदी पूर्ण कर ली जाए उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील निर्णय से धान खरीदी की अंतिम तारीख 4 तारीख तक बढ़ाई गई है। छत्तीसगढ़ में पहली बार शनिवार और रविवार को अवकाश के दिनों में भी खरीदी होगी।

FAQ

1. कोरिया जिले में झुमका जल महोत्सव में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहे है कि किसानों को अंतर की राशि 917 रु जल्द भुगतान होगा

2. धान उपार्जन के एवज में किसानों को 30 हजार 68 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान

3. मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों से व्यवस्थित रूप से खरीदी पूर्ण करें

4.  917 रु प्रति क्विंटल किसानों को कब मिलेगा इसकी ऑफ्फिसियल जानकारी आना बाकी है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ न्यूज़ : किसानों को सहकारी समितियों से खाद बीज वितरण शुरू.. शून्य प्रतिशत ब्याज दर.. 

5. अभी समर्थन मूल्य कॉमन धान 2183 रुपए प्रति क्विंटल वहीं ग्रेड ए धान 2203 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को भुगतान हो रहा है। 

ताजा जानकारी अप्डेट्स इसे भी पढ़ें :- 

छत्तीसगढ़ में धान की रिकार्ड खरीदी.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बड़ा फैसला.. इन किसानों के खाता में आएगा पैसा..

देखें वीडियो Cm ने कहा धान खरीदी 917 रु अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त जल्द.. समर्थन मूल्य पैसा 48 घण्टे में भुगतान..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!