देखें वीडियो Cm ने कहा धान खरीदी 917 रु अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त भुगतान जल्द.. समर्थन मूल्य पैसा 48 घण्टे में.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Cg Dhan Kharidi 2024: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का और एक बयान सामने आया है उन्होंने कहा किसानों को एकमुश्त भुगतान किया जाएगा 917 रु अंतर की राशि मिलेगा। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ किसानों से किया हुआ वादा जल्द पूरा करने की बात कह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहे की किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मोदी की गारंटी में जो वादा किया गया है उस वादा को पूरा किया जाएगा। उन्होंने खुशखबरी बताते हुए कहे की जल्द महतारी वंदन योजना के तहत भी राशि जारी की जाएगी। आप पूरे पोस्ट पर बने रहे आगे हम जानेंगे कि किसानों के लिए मुख्यमंत्री साय जी ने क्या ? कहे है कितना रुपये मिलेगा कैसे मिलेगा? वीडियो आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा 

कोरिया जिले में झुमका जल महोत्सव में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर यहां 500 एकड़ क्षेत्र में फैले झुमका जलाशय की शिकारा बोट पर बैठकर बोटिंग की। यहां के प्राकृतिक सौंदर्य की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री ने झुमका तथा घुनघुट्टा जलाशय को पर्यटन क्षेत्र बनाने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कोरिया में भी नालंदा परिसर बनाने की घोषणा की। 

महिलाओं के खाते में जल्द ही 12000 रुपए

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं यहां आया हूँ तो माताओं-बहनों के लिए खुशखबरी भी लाया हूँ, बुधवार (31 जनवरी 2024) को हमने कैबिनेट की बैठक में महतारी वंदन योजना के संबंध में निर्णय लिया। इसके अंतर्गत विवाहित माताओं-बहनों के खाते में जल्द ही 12000 रुपए प्रतिवर्ष आएगा। आप सभी के लिए दूसरी खुशखबरी है कि अब तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान किया जाएगा। आगे उन्होंने किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त भुगतान करने की बात कहे है।

इसे भी पढ़ें -  धान की नई किस्म कम लागत कम पानी में भी ज्यादा उत्पादन.. किसानों के लिए काम की खबर..

धान खरीदी 48 घंटे में भुगतान करने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमने सरकार बनने के दूसरे दिन ही 14 दिसंबर 2023 की कैबिनेट की बैठक में 18 लाख से अधिक आवासहीन परिवारों को मकान की स्वीकृति दी। पीएससी 2021 की शिकायतों के संबंध में जांच हमने सीबीआई को सौंप दी है। किसानों के आग्रह पर हमने धान खरीदी का समय चार दिन अतिरिक्त बढ़ाकर 4 फरवरी तक कर दिया  है। हमने धान खरीदी के लिए 48 घंटे में भुगतान करने की व्यवस्था की है, हम धान खरीदी की अंतर की राशि का भुगतान भी जल्द करेंगे। 

किसानों को एकमुश्त भुगतान 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहे की अभी किसानों को समर्थन मूल्य का भुगतान हो रहा है, उसके बाद जो अंतर की राशि 917 प्रति क्विंटल किसानों को एकमुश्त भुगतान होगा। जल्द किसानों के खाता में पैसे ट्रांसफर होने वाले हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में 917 रु धान अंतर राशि एकमुश्त भुगतान, महतारी वंदन योजना के भुगतान को लेकर उन्होंने कई सारे बातें कहे है। ज्यादा जानकारी के लिए आप यूट्यूब का यह वीडियो देख सकते हैं।

किसान भाइयों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा सभा को संबोधन करते वक्त जैसे कि उन्होंने कहे है कि किसानों को एकमुश्त भुगतान धान के अंतर राशि प्रति क्विंटल 917 रुपए सीधे उनके खाते पर भेजे जाएंगे। आप लोगों को बता दें सरकार की ओर से अभी तक धान की अंतर की राशि एकमुश्त भुगतान वाली योजना कब से शुरू की जाएगी इसको लेकर कोई ऑफ्फिसियल जानकारी नहीं आया है। उम्मीद है कि इसी फरवरी या मार्च में योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार कर सकता है।

इसे भी पढ़ें -  पहले चरण में 811 मतदान केंद्रों से मिलेंगी लाइव वीडियो, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वेबकास्टिंग के जरिए मतदान प्रक्रिया पर रखेंगी नजर..

छत्तीसगढ़ सरकार जैसे ही किसानों के लिए धान की अंतर राशि एकमुश्त भुगतान वाली योजना का दिशा निर्देश जारी करता है ऑफिशियल जानकारी आता है तो आगे जरुर हम आप लोगों को हमारे इस चैनल के Blog माध्यम से जानकारियां योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों News लगातार आप लोगों को हमारे चैनल के माध्यम से मिलता रहेगा।

ताजा जानकारी अप्डेट्स इसे भी पढ़ें :- 

महतारी वंदन योजना बड़ी खबर! कैबिनेट पर मंजूरी इन महिलाओं को मिलेंगे 12000 रु प्रतिवर्ष, तेंदुपत्ता 5500 रू प्रति मानक बोरा

छत्तीसगढ़ धान बेचने वाले किसानों के हित मे बड़ा फैसला, Cm साय के ऐलान किसानों को मिलेगा फायदा, पैसा किसानों के खाता में ट्रांसफर

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!