महतारी वंदन योजना पैसा जारी.. स्टेटस में नहीं दिखा रहा है तो क्या करें ? cg mahatari vandan yojana 5th kist

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने पात्र महिलाओं की बैंक खाते पर सरकार द्वारा 1000 रुपये की सहायता राशि दिए जा रहे हैं योजना की शुरुआत मार्च के महीने में किया गया जानकारी अनुसार अब तक पांच क़िस्त जारी किया गया है। जुलाई महीने की बात करें तो खबरें आ रही है कि 1 जुलाई को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के लाखों महिलाओं के बैंक खाते पर महतारी वंदन योजना के 5वीं किस्त जारी किये हैं। योजना व पेमेंट स्टेटस सम्बंधित जानकारी भी आज हम शेयर कर रहे हैं तो पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। chhattisgarh mahatari vandan yojana. 

महतारी वंदन योजना 5वी क़िस्त जारी 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की पांचवीं किश्त एक जुलाई को जारी कर दी है। इस योजना अंतर्गत लगभग 70 लाख माताओं-बहनों के खाते में 653 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि अंतरित हुई है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी के अनुरूप विवाहित माताओं-बहनों को हर महीने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 1000 रूपए देने का संकल्प लिया था। 5th kist mahatari vandan yojana. 

शपथ लेने के तीन महीने के भीतर ही इस महती योजना पर काम शुरू हो गया। प्रशासनिक अमले ने तेजी से सर्वे का काम पूरा करते हुए हितग्राही महिलाओं से फार्म भरवाए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च को महतारी वंदन योजना की पहली किश्त जारी की थी। 

इसे भी पढ़ें -  सीधा भुगतान.. महतारी वंदन योजना का पैसा खुशखबरी! खाते में होगा पहली बार राशि अंतरण 

डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण

योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि से कुछ महिलाएं अपने घरेलू बजट को इससे व्यवस्थित कर पा रही हैं, कुछ महिलाएं इस राशि को अपनी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में खर्च कर रही हैं तथा कुछ भविष्य के लिए निवेश कर रही हैं। महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन में सुशासन के मूल्य स्पष्ट झलकते हैं। डीबीटी के माध्यम से राशि का अंतरण हो रहा है इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी है। 

महतारी वंदन योजना पैसा चेक कैसे करें ? 

महतारी वंदन योजना के तहत पेमेंट स्टेटस चेक करना बहुत ही आसान है स्टेप टू स्टेप की कैसे आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं Payment status 

1. सबसे पहले आप हो महतारी वंदन योजना की ऑफिशल वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जाएंगे। 

2. मेनू पर क्लिक करेंगे और इस मेनू में आवेदन एवं भुगतान की स्थिति पर क्लिक करेंगे। 

3. उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां हितग्राहियों की पंजीयन क्रमांक आधार क्रमांक या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे उसके बाद नीचे कैप्चा को सही से भरेंगे।

4. उसके बाद नीचे सबमिट करें के बटन पर क्लिक करेंगे। जैसे ही आप सबमिट करें वाला बटन पर क्लिक करेंगे हितग्राही की पूरी जानकारी देखने को मिल जाएगा की कौन से महीने में कितने रुपए कौन से बैंक खाते पर जारी किया गया है। 

5. अगर आपका नाम महतारी वंदन योजना के पात्रता सूची पर है तो आपको भी इस योजना का लाभ मिलेगा। महतारी वंदन योजना के तहत सहायता राशि डीबीटी लिंक खातों पर जारी किया जाता है इसलिए बैंक खाता पर डीबीटी लिंक होना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें -  2nd Kist महतारी वंदन योजना का दूसरी क़िस्त कब मिलेगा ? Mahatari vandan yojana Dusari Kist Kab Milega 

स्टेटस में नहीं दिखा रहा है तो क्या करें ? 

महतारी वंदन योजना के तहत भुगतान की स्थिति अगर आपके स्टेटस में अब तक 5वीं किस्त की जानकारी नहीं दिखा रहा है तो आप कुछ दिन इंतजार कीजिए अपडेट होने में समय लग सकता है। अगर आपके बैंक खाता में मोबाइल नंबर लिंक है तो पैसे आने पर बैंक के माध्यम से भी मैसेज के द्वारा जानकारी मिल जाता है तो इस तरह से आप ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से पेमेंट स्टेटस देख सकते हैं और बैंक के माध्यम से भी आप अपना पेमेंट की जानकारी ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ काम की खबर : प्लेसमेंट कैम्प 12वी पास इन पदों पर भर्ती.. 2024 पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परीक्षा परिणाम जारी..

धान बुआई के पहले सरकार ने दी किसानों को 2 बड़ी सौगात! मिलेगा लाभ खाता में आएंगे पैसे..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!