7वी क़िस्त महतारी वंदन योजना का पैसा कब मिलेगा ? Cg mahatari vandan yojana 7th kist? 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

महतारी वंदन योजना : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के हित में महतारी वंदन योजना की शुरूआत किया गया है। इस योजना के तहत पात्रता रखने वाली छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 1-1 हजार रुपये दिए जाने का वादा किया गया है। महतारी वंदन योजना की शुरुआत 10 मार्च को किया गया था और इसी दिन महिलाओं के खाते पर एक-एक हजार रुपए की पहली किस्त भी जारी किया गया था। 

जानकारी अनुसार अब तक योजना की छ क़िस्त जारी कर दी गई है। अब सातवीं क़िस्त यानी सितंबर महीने की किस्त का इंतजार है आज की इस पोस्ट पर हम सातवीं किस्त महिलाओं के खाते पर कब तक आने वाली है? इस संबंधित जानकारियां साझा कर रहे हैं तो पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। cg mahatari vandan yojana 7th kist ka paisa kab milega ? 

इन महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये प्रतिमाह 

अगर महतारी वंदन योजना के तहत आप पात्रता रखते हैं तो योजना का लाभ आपको भी मिलेंगे। महतारी वंदन योजना के पात्रता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप योजना की ऑफिशल वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर भी जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

अगर आप अंतिम सूची पर अपना नाम है या नहीं उसको देखना चाहते हैं तो महतारी वंदन योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएंगे – मेनू पर क्लिक करेंगे और अंतिम सूची पर क्लिक करेंगे उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पर आप अपना जानकारियां देंगे – जैसे कीआधार कार्ड का क्रमांक रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर इस तरह की जानकारियां देकर आप अंतिम सूची देख सकते हैं और पता कर सकते हैं कि अंतिम सूची पर आपका नाम है या नहीं ? 

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना : इन महिलाओं के खातों में अटक सकता है पैसा ? 1 अप्रैल को जारी होगी दूसरी क़िस्त की राशि.. 

बैंक खाता पर डीबीटी जरूरी 

हर महीने महतारी वंदन योजना का पैसा ऑनलाइन महिलाओं के बैंक खाते पर सरकार जारी करती है। बताया जाता है बैंक खाते पर डीबीटी होना आवश्यक है। डीबीटी ना होने की स्थिति पर महतारी वंदन योजना का लाभ से वंचित हो सकते हैं इसीलिए अगर आपके बैंक खाते पर डीबीटी इनेबल नहीं है तो अपने बैंक में संपर्क करके डीबीटी इनेबल करा सकते हैं। 

महतारी वंदन योजना 7वी क़िस्त कब मिलेगा ? 

महतारी वंदन योजना के सातवें किस्त का इंतजार छत्तीसगढ़ के लाखों महिलाओं को है। 6वी क़िस्त हाल ही में 1 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने जारी किया है। जानकारी अनुसार छठवीं किस्त की राशि करीब 70 लाख महिलाओं के खाते पर जारी की गई है। अब महिलाओं को अगले महीने यानी कि सितंबर महीने की किस्त आने का इंतजार है। 7th kist mahatari vandan yojana. 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने पहले भी यह कह चुके हैं कि महतारी वंदन योजना की राशि हर महीने महिलाओं के खाते पर जारी किए जाएंगे। हर महीने के पहले हफ्ते पर सरकार द्वारा किस्त जारी की जाती है इस तरह से देखें तो इस बार महतारी वंदन योजना के 7वी किस्त भी 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच महिलाओं के खाते पर सरकार जारी करेगी। 

हालांकि सितंबर माह के सातवीं किस्त कब जारी किए जाएंगे इसको लेकर जानकारियां आना बाकी है लेकिन जिस तरह से हर महीने के पहले सप्ताह पर सरकार इस योजना के तहत पैसे जारी कर रही हैं उस हिसाब से देखें तो इस बार भी 1 सितंबर से 10 सितंबर के बीच कभी भी सरकार महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त जारी कर सकती है। योजना सम्बंधित जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक पहुंचाते रहेंगे। chhattisgarh mahatari vandan yojana. 

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना शिकायत व संपर्क कैसे करें ? Mahatari vandan yojana 2024 

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए का वादा पूरा : मंत्री श्री दयाल दास बघेल

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित 15.18 लाख पात्र परिवारों को जल्द मिलेगा आवास..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!