मुख्यमंत्री साय कैबिनेट बैठक आज, खेती-किसानी व इन मुद्दों पर हो सकता है चर्चा..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज मंगलवार 9 जुलाई को होने वाला है आज के कैबिनेट बैठक में खेती किसानी व अन्य मुद्दों पर फोकस हो सकता है। बैठक संबंधित खबरें सामने निकल कर आ रहे है जो कि आज हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री साय के अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज 

छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार (9 जुलाई) को होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में ये बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन में दोपहर 3 बजे होगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक हर गुरुवार को होने वाला CM जनदर्शन इस बार स्थगित रहेगा। यानी 11 जुलाई को जनदर्शन कार्यक्रम नहीं होगा।

बताया जा रहा है कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि को लेकर चर्चा हो सकता है। जिस पर सरकार कुछ अहम फैसले ले सकती है। इसी महीने विधानसभा का मानसून सत्र भी होना है। बजट से जुड़ी मांगों पर भी कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जा सकता है।

खेती-किसानी की जानकारी ले रहे मुख्यमंत्री 

इस वक्त सरकार का फोकस किसानों पर है। राज्य में खरीफ फसलों की बुआई तेजी चल रही है। मुख्यमंत्री साय ने अफसरों से इसकी जानकारी ली है। कृषि विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार अब तक धान, अन्य अनाज की फसलों सहित दलहन-तिलहन, गन्ना की बुआई 23 लाख एक हजार 960 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो कि चालू खरीफ सीजन के लिए निर्धारित बुआई के लक्ष्य का 47 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : किसानों को खाद-बीज वितरण को लेकर मुख्यमंत्री साय के निर्देश..

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

छत्तीसगढ़ : सहकारी बैंकों में भी किसानों के लिए होगी प्राथमिक सुविधाएं, उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए उपलब्ध होंगे माइक्रो एटीएम की व्यवस्था..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!