Cg News 1. किसानों के फसल नुकसान का आंकलन.. 2. छत्तीसगढ़ हेतु 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा, 3. मौसम समाचार 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़:  छत्तीसगढ़ से जुड़ी खास महत्वपूर्ण खबरें आज हम आप लोगों के साथ शेयर करने जा रहे हैं,  1.किसानों को फसल नुकसान का आंकलन.. 2.छत्तीसगढ़ हेतु 10 सेवाओं को अनिवार्य सेवा, 3.छत्तीसगढ़ के मौसम समाचार ताजा अपडेट इनफॉरमेशन, इन तीन प्रमुख खबरें आज हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं तो पूरी खबर के लिए पूरे पोस्ट पर बने रहिएगा।  

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया गया..

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अधिसूचित “अनिवार्य सेवाओं” के राज्य स्तरीय विभागीय नोडल अधिकारियों की आयोजित बैठक में जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया गया है। 

छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित

इन 10 सेवाओं में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, रेल परिवहन, डाक एवं टेलीग्राम विभाग, बीएसएनएल, आल इण्डिया रेडियो, दूरदर्शन, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित, मीडियाकर्मी जिन्हें आयोग की अनुमति से प्राधिकार पत्र जारी किये जाएंगे एवं भारतीय खाद्य निगम शामिल हैं।

डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित किए जाने से इन सेवाओं के ऐसे कर्मचारी, जो अपनी शासकीय ड्यूटी के कारण मतदान दिवस को मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट नहीं डाल पाते है, केवल उनके लिए डाकमत पत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा प्रदान की जाती है। ऐसे सभी कर्मियों को प्रारूप 12घ पर निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के भीतर संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना आवेदन करना होता है। 

इसे भी पढ़ें -  काम की खबर : छत्तीसगढ़ को मिला 4761.30 करोड़ रुपये, Cm 13 जून से करेंगे विभागों की समीक्षा सहित कई खबरें.. 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा का निर्वाचन तीन चरणों में

छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा का निर्वाचन तीन चरणों में होगा। बस्तर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए फॉर्म 12घ जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2024, राजनांदगांव, कांकेर एवं महासमुंद में अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2024, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग एवं रायपुर में अंतिम तिथि 17 अप्रैल 2024 है।

छत्तीसगढ़ बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के लिए बड़ी खबर.. 

छत्तीसगढ़ किसान समाचार : छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के चलते कई जगहों में फसलों के नुकसान की खबरें सामने निकल कर आ रही है, इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया x पर पोस्ट किए हैं। उन्होंने अपने पोस्ट पर बताये है कि किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। 

सीएम ने सोसियल मीडिया x पर कहा है बेमौसम बारिश से छत्तीसगढ़ के किसानों को काफी नुकसान हुआ है, ऐसी आशंका है। हमने पहले भी कहा है कि किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनके साथ है। 

शासन ने नुकसान का आकलन करने का आदेश दिया है। हालांकि अभी आचार संहिता लगी हुई है, फिर भी जन-धन और फसलों को हुई नुकसान की भरपाई के लिये कोई वैधानिक रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे हैं। किसानों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार 

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर और एक नई खबर सामने आ रही है बताया जा रहा है रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा। मौसम में बदलाव के चलते तापमान में वृद्धि होगी। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव की आशंका भी जताई है। मौसम में बदलाव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफ़ान के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें -  देखिये अपना नाम, महतारी वंदन योजना लिस्ट जारी.. इस लिस्ट में जिसका नाम होगा उसी को मिलेगा 12 हजार सालाना

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज आंधी तूफ़ान चलने की आशंका जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ कई जिलों में बिजली और ओले गिरने की संभावना जताई है। वहीं मौसम विभाग ने बलौदाबाजार, महासमुंद, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, कोंडागांव, कांकेर, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, रायपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीरधाम समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश होने की संभावना जताई हैं। मौसम में बदलाव होने के चलते रात के तापमान में कमी आई है, लेकिन दिन में गर्मी की मार लोगों को झेलनी पड़ रही है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

इस साल ज्यादा होगा धान का उत्पादन.. इन तरीकों से होगा किसानों को फायदा जाने कैसे ? धान उत्पादन बढ़ाने के श्री विधि और प्रबंधन..

धान किसानों को फायदा! बंजर पड़े जमीनों में भी होगी बंपर पैदावार.. कृषि वैज्ञानिकों ने बनाया धान का नया किस्म जानिए इसकी खासियत ?

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

खेती किसानी योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!