छत्तीसगढ़ : इन योजनाओं के 44 हजार से अधिक परिवारों के खाते में जाएंगे 29 करोड़ से अधिक की राशि.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरुआत किया गया है जिसका लाभ पात्रता अनुसार हितग्राहियों को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ योजनाओं की जानकारी खबरें लगातार हम आप लोगों तक पहुंचा रहे हैं इस बीच योजना सम्बंधित और एक खबर आ रहा है की मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 29 करोड़ से अधिक की राशि जमा होगी। खबर आगे हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं तो पूरी खबर के लिए पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। chhattisgarh sarkari yojana.  

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल 

प्रदेश के श्रम मंत्री सह अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल श्री लखन लाल देवांगन के निर्देश पर 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों के खाते में 29 करोड़ से अधिक की राशि जमा होगी। श्रम विभाग की आधा दर्जन श्रम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिक परिवारों को मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की भी मंशा है कि श्रम विभाग की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लोगों को मिले। इस दिशा में श्रम विभाग ने अपनी तैयारी प्रारंभ कर दी है।

पात्र हितग्राहियों को जल्द राशि जारी करने के निर्देश

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने दो दिन तक सभी जिला स्तर के अधिकारियों की बैठक लेकर एक-एक योजना की समीक्षा की थी। श्रम मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया था की सभी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक श्रमिक परिवारों को मिले। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को जल्द राशि जारी करने के निर्देश भी दिए थे। श्रम मंत्री की विशेष पहल पर अलग अलग 6 योजनाओं को लाभ श्रमिकों को मिलने जा रहा है।

इसे भी पढ़ें -  छ.ग. किसानों महिलाओं के खाता में पैसा, मिलेगा योजना का फायदा.. साय सरकार ने 3 महीने में पूरा किया वादा..

महतारी जतन योजना 6210 महिलाओं को मिलेंगे 20-20 हजार 

छत्तीसगढ़ महतारी जतन योजना के तहत प्रदेश के पंजीकृत 6210 महिला श्रमिकों के खाते में 20-20 हजार की राशि दी जाएगी। इस योजना में पंजीकृत महिला निर्माण श्रमिक के प्रथम दो बच्चों के प्रसव हेतु एकमुश्त राशि दी जाती है।

गणवेश, पुस्तकदृकॉपी खरींदने के लिए मिलेगी सहायता राशि

स्कूल का नया सत्र शुरू हो चुका है। पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को गणवेश, पुस्तक और कॉपी खरीदने के लिए सहायता राशि दी जाती है। इसके तहत प्रदेश के 14 हजार श्रमिक परिवार को राशि स्वीकृत की गई है। इसमें कक्षा 1 से 8 तक के लिए प्रति बच्चे को एक हजार और कक्षा 9 से 12वी तक के लिए 2 हजार की सहायता राशि दी जाती है।  

नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना 

इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना के तहत कुल 16 हजार आवेदन पर स्वीकृति दी गई है।

निर्माण श्रमिक मृत्यु एवम् दिव्यांग सहायता योजना 

असंगठित कर्मकार निर्माण श्रमिक मृत्यु एवम् दिव्यांग सहायता योजना के तहत पंजीकृत श्रमिक की सामान्य मृत्यु पर एक लाख, कार्य स्थल पर मृत्यु पर 5 लाख, कार्य स्थल पर दुर्घटना से दिव्यांगता पर ढाई लाख रुपए दी जाती है।इसके तहत कुल 124 प्रकरण पर राशि की स्वीकृति दी गई है।

श्रम मंत्री ने तत्काल खाते में राशि जमा करने के दिए निर्देश इन सभी योजनाओं के तहत राशि की स्वीकृति देने के साथ-साथ मंत्री श्री देवांगन ने अधिकारियों को निर्देशित किया है की सभी 44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को डीबीटी के माध्यम से राशि जमा करें।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स, 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी किसानों को 23448 करोड़ रूपए भुगतान..

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

धान बुआई के पहले सरकार ने दी किसानों को 2 बड़ी सौगात! मिलेगा लाभ खाता में आएंगे पैसे..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे ईट्स छत्तीसगढ़ Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!