छ.ग. किसानों महिलाओं के खाता में पैसा, मिलेगा योजना का फायदा.. साय सरकार ने 3 महीने में पूरा किया वादा..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ योजना 2024 : छत्तीसगढ़ में किसानों और महिलाओं के लिए योजनाएं बनाया गया है। हाल ही में दो बड़े योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ साय सरकार द्वारा किया गया है, जिसमें महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना तो वहीं किसानों के लिए कृषक उन्नति योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ में कर दिया गया है। और इन दो योजना के पैसे भी सीधे हितग्राहियों के खाते पर भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की 3 महीने पूरे हो गए हैं, और इन तीन महीना में योजनाओं के माध्यम से लाखों लोगों को खाते में पैसा जारी किये गए हैं। जानेंगे पूरी डिटेल पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। 

छत्तीसगढ़ साय सरकार के पूरे हुये 3 महीने

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार को तीन महीने पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ ही मंत्रिगणों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री श्री साय भी लोगों से आत्मीयता से मिले, उनका अभिवादन स्वीकारा और आगे भी प्रदेश के विकास के लिए शासन-प्रशासन के सहयोग का आग्रह किया। 

जनहितैषी फैसलों और मोदी की गारंटी 

छत्तीसगढ़ साय सरकार तीन महीने की अल्पवधि में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राज्य की जनता को दी गई अधिकांश गारंटियां पूरी हो चुकी हैं तथा अन्य गारंटियों को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ बढ़ रही है। 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ धान बेचने वाले किसानों के हित मे बड़ा फैसला, Cm साय के ऐलान किसानों को मिलेगा फायदा, पैसा किसानों के खाता में ट्रांसफर

पीएम आवास योजना 

छत्तीसगढ़ साय सरकार द्वारा प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों को आवास स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने हाल ही में कार्यक्रम को संबोधन करते हुए बताए हैं कि आगामी अप्रैल के महीने से छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना का लाभ लोगों को मिलने लगेंगे। अप्रैल के महीने से व्यापक रूप से पीएम आवास योजना शुरू होने जा रही है। इस योजना से छत्तीसगढ़ की लाखों लोगों को अपना पक्का का मकान बनाने का सपना पूरा हो पाएगा।

महतारी वंदन योजना

10 मार्च को छत्तीसगढ़ साय सरकार ने महतारी वंदन योजना की शुरुआत किया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से माताओं एवं बहनों को प्रति माह एक हजार रूपए की सहायता की पहली किश्त के रूप में 655 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है। 

कृषक उन्नति योजना

खेती-किसानी को मजबूत बनाने के लिए साय सरकार कृषक उन्नति योजना में 24 लाख 72 हजार किसानों को 13 हजार 320 करोड़ रूपए की आदान सहायता के साथ ही किसानों को दो साल के बकाया धान बोनस के रूप में 3716 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई है।

कृषक उन्नति योजना के तहत छत्तीसगढ़ की लाखों किसानों को एकमुश्त उनके बैंक खाते पर भुगतान 12 मार्च को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पैसे जारी कर दी है। किसानों से वादा किया गया था कि प्रति क्विंटल 917 रुपये अंतर की राशि दी जाएगी। उन वादों को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री बटन दबाकर 24 लाख से ज्यादा किसानों की बैंक खाते पर अंतर की राशि धान बोनस ट्रांसफर किए हैं।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ 3100 रुपये धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, पर आज आ सकता है फैसला.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय में बुलाई कैबिनेट बैठक.. 

छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी

वहीं इस वर्ष छत्तीसगढ़ में रिकॉर्ड धान खरीदी की गई है। किसानों से समर्थन मूल्य पर 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी के एवज में 24.72 लाख किसानों को 31 हजार 914 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया है।

छत्तीसगढ़ में इस साल रिकॉर्ड धान की खरीदी हुई है समर्थन मूल्य की अगर हम बात करें तो कॉमन धान के लिए 2183 रुपए प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 2203 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। 

किसानों को धान की 3100 रूपए प्रति क्विंटल

छत्तीसगढ़ साय सरकार किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी के साथ ही किसानों को धान की 3100 रूपए प्रति क्विंटल कीमत मिल रही है, जो देश में सर्वाधिक है। किसानों से समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का वादा भी छत्तीसगढ़ साय सरकार ने पूरा किया है। 

तेन्दूपत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रूपए

तेन्दूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए करने सहित अनेकों महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। किसान और महिलाओं के खाता में पैसे भेजने के बाद उसी दिन 12 मार्च को मुख्यमंत्री ने और एक ऐलान कीये है कि तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 5500 रु प्रति मानक बोरा का लाभ मिलेगा। 

वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट

वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट भी छत्तीसगढ़ के विकास का बजट है, समृद्धि और खुशहाली का बजट है। प्रदेश सरकार के इन फैसलों से छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। 

इसे भी पढ़ें योजनाओं की ताजा अप्डेट्स 

इसे भी पढ़ें -  16 वी क़िस्त किसानों के बैंक खाता में आयेगा पैसा.. इसके पहले किसानों को करना होगा ये जरूरी काम..

छत्तीसगढ़ में आवास योजना, महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, तेंदूपत्ता योजना बड़ी घोषणा..  मिलेगा लाभ जाने विस्तार से..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ सरकारी योजनाओं की ताजा न्यूज़ अप्डेट्स जानकारियां आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के बटन से जॉइन कर सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!