छत्तीसगढ़ धान खरीदी 2022-23 किसानों के हित में सरकार ने लिया और एक बड़ा फैसला मिलेगा इसका सीधा लाभ किसानों को

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

Last updated on November 21st, 2022 at 06:14 am

 

Cg Dhan Kharidi : लगातार छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के लिए एक से बढ़कर एक ऐलान कर रहे हैं । छत्तीसगढ़ में इस बार 25 लाख से ज़्यादा किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य(msp) पर धान बेचने वाले है इस बार 1 लाख से ज्यादा नए किसानों ने पंजीयन कराया है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान है। विभिन्न जिलों में 01 नवम्बर से खरीदी शुरू हो गया है। सरकार ने जैसे ही समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने का एलान किया साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना(cg kisan nyay yojana) 2600 प्रति क्विंटल धान का दाम ने किसानों का उत्साह बढ़ाया है। किसानों के उत्साह को देखते हुए इस बार धान बेचने वाले किसानों के लिए सरकार ने उनकी सुविधा के लिए पहले 28 और अब 47 नए धान खरीदी केंद्र को अनुमति दे दी है जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलने वाली है अक्सर किसानों को अपना धान बेचने ले जाने के लिए दूरियों का सामना करना पड़ता था अब सरकार का मंशा है कि किसानों का खर्चा भी कम हो और आसानी से सफलतापूर्वक किसानों से धान खरीदी(dhan kharidi) हो ताकि किसान कम खर्चा यानी गाड़ियों का किराया कम पड़े। किसानों को हर संभव मदद के लिए लगातार प्रयास जारी है छत्तीसगढ़ में 47 नए धान खरीदी केंद्र की अनुमति मिली है जिसका लाभ(benefit) क्षेत्रीय किसानों को मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए 47 नए धान खरीदी केन्द्र(chhattisgarh new dhan kharidi kendr 2022-23) खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। धान खरीदी केन्द्रों में नियमों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना अप्डेट्स.. 51 लाख 16 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन, देखिये जिलेवार सूची

 

राज्य(chhattisgarh) के विभिन्न जिलों में 47 नए धान खरीदी केन्द्र :

 

सुकमा जिले में छिन्दगढ़ विकासखंड के चिडपाल और गुडरा नवीन धान खरीदी केन्द्र, बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड में बेलोदा, रीवागहन नवीन खरीदी केन्द्र, रायगढ़ जिले के रायगढ़ विकासखंड में केराझर नवीन खरीदी केन्द्र, कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड में लेमरू एवं चचिया खरीदी केन्द्र एवं पाली विकासखंड में पोटापानी नवीन खरीदी केन्द्र, बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड में एर्राकोट खरीदी केन्द्र एवं जगदलपुर विकासखंड में मरावंडकला नवीन खरीदी केन्द्र, दंतेवाड़ा जिले के गीदम विकासखंड में केशापुर खरीदी केन्द्र, बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड में मोढे नवीन केन्द्र, बिल्हा विकासखंड में बेलतरा और गोढ़ी नवीन केन्द्र एवं कोटा विकासखंड में पोडी नवीन खरीदी केन्द्र,

 

महासमुंद जिले के सराईपाली विकासखंड के आवलाचक्का और बाराडोली खरीदी केन्द्र एवं बसना विकासखंड के छादनपुर और गढ़पटनी नवीन खरीदी केन्द्र, पिथौरा विकासखंड में बरनाईदादर नवीन खरीदी केन्द्र, कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड में महीडबरा (कुकदुर) खरीदी केन्द्र, सहसपुर लोहारा विकासखंड में रक्से खरीदी केन्द्र एवं कवर्धा विकासखंड में धमकी नवीन खरीदी केन्द्र, गौरेला-पेण्ड्रर-मरवाही जिले के गौरेला विकासखंड में जोगीसार नवीन खरीदी केन्द्र, सक्ती जिले के मालखरौद विकासखंड में लिमगांव एवं डभरा विकासखंड में सुखदा खरीदी केन्द्र, बेमेतरा जिले के नवागढ़ विकासखंड में गनिया एवं साजा विकासखंड में लूक नवीन खरीदी केन्द्र,

 

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड में छाछी एवं कुशगढ़ नवीन खरीदी केन्द्र एवं बलौदाबाजार विकासखंड में गिन्दोला नवीन खरीदी केन्द्र, मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड में लीलापुर और कोदवामहंत नवीन खरीदी केन्द्र, कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखंड में आलोर नवीन खरीदी केन्द्र एवं माकड़ी विकासखंड में मगेदा नवीन खरीदी केन्द्र, गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर विकासखंड में तर्रा नवीन खरीदी केन्द्र,

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ किसानों को धान का दाम प्रति क्विंटल 3100 रुपये मिलेगा या 3217 रुपये ? 

 

मनेन्द्रगढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ विकासखंड में चिचोला खरीदी केन्द्र, बीजापुर जिले के बीजापुर विकासखंड में सडार खरीदी केन्द्र, धमतरी जिले के नगरी विकासखंड में करैहा नवीन खरीदी केन्द्र, राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड में झिंझारी नवीन खरीदी केन्द्र, जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड में सुरंगपानी खरीदी केन्द्र, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड में कैथा खरीदी केन्द्र तथा सारंगढ़ विकासखंड में लिमगाव नवीन खरीदी केन्द्र, जांजगीर चांपा जिले में पामगढ़ विकासखंड के सेमरिया नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।

 

देखिये पहले के 28 नए धान खरीदी केंद्रों की सूची

 

 


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!