छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से जुड़ी लेटेस्ट खबर.. खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने बुलाई बैठक, जानिए धान खरीदी ताजा अप्डेट्स..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

▪️समर्थन मूल्य पर धान खरीदी छत्तीसगढ़

▪️खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने बुलाई बैठक..

▪️विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम :

▪️धान खरीदी अब तक के जारी आंकड़े..

 

Cg Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य Msp पर किसानों से धान की खरीदी जारी है इस बीच धान खरीदी से जुड़ी नई खबरें सामने निकल कर आ रही है। सब कुछ आज हम आप लोग के साथ शेयर करने वाले हैं। क्या? कुछ नया अपडेट सामने आया है। और इसको लेकर सरकार का क्या? दिशा निर्देश है। और अब तक का किसानों से क्विंटल की धान खरीदी हुई है और किसानों को कितने रुपए का भुगतान हुआ है। इस तरह के तमाम जानकारियां आज हम जाने वाले हैं। छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बारे में जानेंगे लेकिन पहले जानते हैं खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने बुलाई बैठक..

 

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा के कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिकारियों बैठक लेकर जिले में संचालित शासन की कल्याणकारी योजनाओं और विकास गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में 10 फरवरी तक धान का उठाव करना सुनिश्चित करें। 

 

सभी अधिकारियों को सजगता और संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं के निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विधायकद्वय श्री दीपेश साहू और श्री ईश्वर साहू भी उपस्थित थे।

 

इन पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश :

समीक्षा बैठक में खाद्य मंत्री श्री बघेल ने कहा कि ग्रामीणों की राजस्व प्रकरण एवं जमीन संबंधित समस्याओं का मौके पर निराकरण होना चाहिए। उन्होंने विवादित, अविवादित सीमांकन आदि प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की तैयारियों, खाद बीज की उपलब्धता एवं उठाव की जानकारी लेकर लंबित भुगतान और प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। मंत्री श्री बघेल ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक से जिले में अवैध शराब और नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़: धान खरीदी की आरंभिक तैयारियों के लिए बैठक सम्पन्न, बारदाने की व्यवस्था और किसान पंजीयन पर विचार विमर्श.. 

 

बैठक में श्री बघेल ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में शिशु और मातृ मृत्यु दर पर प्रभावी नियंत्रण पर जोर दिया साथ ही उन्होंने मातृत्व स्वास्थ्य की रिपोर्टिंग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। किसी भी रोग के संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी उन्होंने बल दिया।

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम :

मंत्री श्री बघेल ने सुपोषण, पोषण पुनर्वास केन्द्रों में बेहतर परिणाम के लिए स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमलों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने को कहा। उन्होंने अस्पताल, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों, स्वास्थ्य अमलों और मेडिकल उपकरणों तथा दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, गैर-संचारी रोग, ब्लड-बैंक तथा अन्य योजना सहित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली।

 

समीक्षा बैठक शुरू होने से पहले सभी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे वर्चुअल माध्यम से जुड़कर लाइव प्रसारण देखा। लाइव प्रसारण मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सम्पूर्ण भारत में चल रहे विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी लेते हुये सभी पात्र हितग्राहियों से बात की और उनका हौसला बढ़ाया। 

 

बैठक में बताया गया कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों खासतौर पर वंचित लोगों तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाने प्रारंभ किए जा रहे हैं।

 

मंत्री श्री बघेल ने “विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के आयोजन के संबंध में कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित रूट के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। 

 

इसे भी पढ़ें -  किसान न्याय योजना होगा बंद ? इसके जगह शुरू होगी ये योजना, छत्तीसगढ़ के किसानों, मजदूरों, महिलाओं युवाओं के लिए भी योजनाओं के लिस्ट जाने विस्तार से...

उन्होंने यात्रा हेतु रूट चार्ट तैयार करने और प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे पहले कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जिले में चल रहे विकास कार्यों, राज्य और केन्द्र शासन की विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी।

 

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अब तक के जारी आंकड़े : 

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। मिली जानकारी अनुसार 06 जनवरी 2024 तक कि स्थिति में राज्य सरकार द्वारा किसानों से 82.44 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 17,773 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है।

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।

 

25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ जाने कैसे ?

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल कॉमन धान की 2040 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य की दर से किए जाने के साथ ही उन्हें प्रति एकड़ 9000 रूपए की इनपुट सब्सिडी दी गई, जिसे मिलाकर अधिकतम 39,600 रूपए का भुगतान होता था। इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रूपए मिलेगा। इस प्रकार देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा।

 

मार्कफेड के महाप्रबंधक श्री दिलीप जायसवाल ने बताया कि राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 16 लाख 67 हजार 790 किसानों से 82 लाख 44 हजार 476 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 17 हजार 773 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। 

इसे भी पढ़ें -  Cg Job News Today : कृषि विभाग में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु 26 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

 

धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 68 लाख 55 हजार 366 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 48 लाख 23 हजार 145 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है।

 

 

“छत्तीसगढ़ के विभिन्न योजना से जुड़ी अपडेटेड इनफॉरमेशन महत्वपूर्ण जानकारियां लगातार हम its chhattisgarh के माध्यम से आप लोगों को आगे भी पहुंचते रहेंगे इसलिए अपना प्यार और सपोर्ट चैनल के साथ बना कर रखिए।”

“तो भाई आप हमारे Youtube channel its chhattisagrh को subscribe करके रखिए साथ ही हमारा Teligram चैनल है उसको भी join करके रखिएगा।  इसके अलावा हमारा Whatsapp चैनल है। उसको भी आप join कर लीजिए इनका लिंक आप लोगों को ऊपर और नीचे post में दिख रहा होगा।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!