छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना, महिलाओं को मिल रहा सीधा लाभ 1 हजार रुपये प्रतिमाह..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना 10 मार्च को शुरू किया गया और पहली किस्त भी इसी दिन जारी किया गया था। जानकारी अनुसार महतारी वंदन योजना जिसमें योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाता में ट्रांसफर किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 4 क़िस्त जारी कर दिया गया है महतारी वंदन योजना से जुड़ी जानकारियां जारी किया गया है जो आज आप लोगों के साथ हम शेयर कर रहे हैं। cg mahatari vandan yojana.  

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य में लागू की गई महतारी वंदन योजना राज्य के महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बना रही है। योेजना राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत निर्णायक साबित हो रही है। योजना की सराहना अनेक जरूरतमंद महिलाओं केे अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र के कर्मचारियों ने भी मुक्त कंठ से इसकी सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से आभार व्यक्त किया है।

बालोद विकास खण्ड के आंगनबाड़़ी केन्द्र क्रमांक 02 झलमला की कार्यकर्ता चन्द्रिका सिन्हा ने मिलने वाली राशि को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बताया। उन्होने कहा कि समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग के अनेक महिलाएं जिन्हे अपने जरूरी तथा अनेक छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परिवार के मुखिया के ऊपर आश्रित रहना पड़ता है। लेकिन प्रदेश सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना लागू हो जाने से प्रतिमाह उनक खाते मे 1000 रू. जमा हो जाने से अब महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आसानी से पैसा उपलब्ध हो जाता है। chhattisgarh mahatari vandan yojana. 

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ : 25 फरवरी से आगे बढ़ा राशनकार्ड नवीनीकरण अंतिम तिथि अब इस तारीख तक कर सकते हैं नवीनीकरण का काम

प्रतिमाह खाते में 1000 रू. की राशि

इस योजना की सराहना आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 ग्राम झलमला की सहायिका श्रीमती रेणुका साहू ने की है।  इस राशि का उपयोग अपने जरूरत के कार्याे के लिए कर पा रही है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह उनके खाते में 1000 रू. की राशि जमा होने से उसमें आत्मविश्वास जागृत होने के साथ-साथ सुरक्षा का भी बोध हो रहा है। जिससे वे प्रसन्नचित होकर हंसी-खुशी के साथ अपनी ड्यूटी कर पा रही है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

Msp 2024-25 धान समेत 14 फ़सलों के समर्थन मूल्य में हुआ वृद्धि.. अब धान का इतना रुपये मिलेगा प्रति क्विंटल 

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

“its chhattisgarh छत्तीसगढ़ विभिन्न योजनाओं की जानकारी व अप्डेट्स आगे भी आप लोगों तक लगातार हर रोज पहुंचाते रहेंगे, हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी रोजना अप्डेट्स मिलते रहेंगे, अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।”


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!