छत्तीसगढ़ खबर.. 01 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस.. छत्तीसगढ़ मौसम समाचार.. 

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : आज हम छत्तीसगढ़ खबरें आप लोगों के साथ शेयर करने जा रहे हैं आज है 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के विषय में भी जानकारियां आप लोगों के साथ शेयर करेंगे। और छत्तीसगढ़ के मौसम का ताजा खबर कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम तो यह तमाम खबरें आज हम आप लोगों के साथ शेयर करने जा रहे हैं तो पूरी पोस्ट पर बने रहियेगा। 

01 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस 

01 मई अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश के निर्माण में श्रमिकों के योगदान को याद करना और सम्मानित करना है। इस दिन श्रमिकों के संघर्षों को याद किया जाता है और उनके काम की सराहना की जाती है। साथ ही, इस दिन को मनाने के पीछे का एक उद्देश्य मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना और इसके प्रति उन्हें जागरूक करना भी है।

इतिहास – अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है। मजदूर दिवस पहली बार 1889 में मनाने का फैसला लिया गया। हालांकि इसकी शुरुआत 1886 से ही हो गई थी। इसे मनाने की आवाज अमेरिका के शिकागो शहर में बुलंद हुई, जब मजदूर सड़क पर उतर आए ।

भारत में मजदूर दिवस – 1 मई 1889 में अमेरिका के मजदूर दिवस मनाने के प्रस्ताव के 34 साल बाद भारत में मजदूर दिवस मनाने की शुरुआत हुई। देश में मजदूर अत्याचार और शोषण के खिलाफ आवाज उठी तो 1 मई 1923 में पहली बार चेन्नई में मजदूर दिवस मनाया गया।

इसे भी पढ़ें -  महतारी वंदन योजना खुशखबरी.. इस दिन मिलेगा पैसा.. हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से जाने विस्तार से..

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार 

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर भी खबरें आ रही है खबरें हम आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं मौसम को लेकर बताया जा रहा है कि मौसम साफ होने के बाद अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होगी। हालांकि इसके बाद कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। 

प्रदेश में अप्रैल महीना लगभग ठंडा रहा है। बारिश और बादलों की वजह से ज्यादातर दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास या उससे नीचे रहा। एक-दो बार तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, लेकिन लू की स्थिति नहीं बनी। अप्रैल के आखिरी दिन भी लू जैसी स्थिति नहीं है।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अप्रैल में वेस्टन डिस्टरबेंस और सिस्टम बनने के कारण अधिकतम तापमान अब पहले जैसा नहीं पहुंच रहा है। इसकी वजह अप्रैल मे क्लाइमेट चेंज रहा। अचानक सिस्टम बनने से बारिश हो जाती और तापमान गिरता है।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

किसानों के लिए पेंशन योजना, मिलेगा 3000 रु.. कौन सी है योजना? जाने विस्तार से..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ खेती किसानी योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!