छत्तीसगढ़ खास खबर.. कैसा रहेगा मई में मौसम.. 1 मई मजदूर दिवस पर बोरे बासी.. मतदान करने वालों को मिलेगी इसमें छूट..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

छत्तीसगढ़ न्यूज़ : आज छत्तीसगढ़ के तीन खास खबरें आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। अन्तराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मुख्यमंत्री ने मजदूरों के साथ खाया बोरे बसी.. लोकसभा चुनाव जारी है छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण का चुनाव 7 मई को होने वाले हैं इस बीच खबरें आ रही है कि मतदान करने वालों को अस्पताल की फीस में मिलेगी छूट.. छत्तीसगढ़ के मौसम की खबरें भी आ रही है जानेंगें कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम का हालचाल..  खबरें विस्तार से आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं तो पूरे पोस्ट पर बने रहियेगा। 

01 मई मजदूर दिवस पर बोरे बासी..

1 मई मजदूर दिवस के दिन छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा चर्चा बोरे-बासी की रही। प्रदेश के श्रमिकों का यह भोजन सियासी चेहरों की जुबान पर चटखारे के साथ चढ़ा हुआ था। पक्ष-विपक्ष दोनों दलों के नेता बोरे-बासी के साथ दिखे। मुख्यमंत्री साय ने श्रमिकों के साथ बासी खाए। कांग्रेस नेताओं ने बोरे-बासी भोज का आयोजन करवाया। मुख्यमंत्री विष्णु देव ने रायपुर में सबसे पहले दिन की शुरुआत श्रमिकों के साथ बोरे-बासी खाकर की। इस कार्यक्रम में श्रमिकों को सम्मानित भी किया। 

मतदान करने वालों को अस्पताल की फीस में मिलेगी छूट..

बिलासपुर जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों ने भी एक बड़ा फैसला लिया है। 7 मई को तीसरे चरण के इलेक्शन में मतदान करने वालों को प्राइवेट क्लीनिक और अस्पतालों की फीस में 50 फीसदी छूट देने का निर्णय लिया गया है। यह छूट 8 मई को यानी मतदान के दूसरे दिन प्रभावशील रहेगी। मतदान करने के दूसरे दिन इलाज कराने वालों को एक दिन अस्पताल की फीस में आधी छूट मिलेगी।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ न्यूज़ : किसानों को प्रशिक्षण.. बर्खास्त होंगे अब ऐसे कर्मचारी.. छत्तीसगढ़ मौसम इन जिलों में बारिश की सम्भवना..

मतदान करने वाले लोगों को इलाज शुल्क (ओपीडी) में आधी छूट देने का फैसला इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के 100 डॉक्टरों ने लिया है। स्वीप अभियान में हिस्सेदारी निभाते हुए संघ के सदस्यों ने अपने अस्पतालों में छूट देने पर सहमति जताई है। संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर अवनीश शरण से मुलाकात कर इस फैसले से अवगत कराया। उन्होंने इसे लेकर उन्हें ज्ञापन भी सौंपा।

छत्तीसगढ़ में कैसे रहेगा मई का मौसम..

छत्तीसगढ़ मौसम को लेकर भी खबरें आ रही है खबर अनुसार राजधानी सहित प्रदेश में इस साल अप्रैल की तरह मई भी सामान्य या उससे भी कम तपेगा। मई में सेंट्रल छत्तीसगढ़ में तापमान 43 से 44 डिग्री तक जाने का ट्रेंड है। इस मई में तापमान इतना ही रहने का अनुमान है। 

बताया जा रहा है हीट वेव यानी लू के दिन भी तीन से चार दिन ही रहेंगे वो भी केवल सेंट्रल और उत्तर छत्तीसगढ़ में। रायपुर में भी लू चलने के आसार हैं, लेकिन इसके दिन और कम हो सकते हैं। रायपुर में बुधवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री रहा। बीते 4 दिन में 4 डिग्री बढ़ा है। रविवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस था।

इसे भी पढ़े ताजा अप्डेट्स 

आज आने वाला है महतारी वंदन योजना की तीसरी क़िस्त..  Mahatari vandan yojana 3rd kist news today..

Google news पर पढ़े योजनाओं की अप्डेट्स

छत्तीसगढ़ खेती किसानी व अन्य योजनाओं की जानकारी आप लोगों को हमारे Youtube चैनल, Whatsapp चैनल, Telegram चैनल पर भी मिलेगा अभी नीचे के दिये बटन से आप भी जुड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें -  खाद्य मंत्री ने कहा इन राशनकार्ड पर आगामी 5 वर्ष तक निःशुल्क खाद्यान वितरण राज्य के इतने परिवार को मिलेगा लाभ..


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!