छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स.. धान के एवज में किसानों को होगा करोड़ों रूपए का भुगतान..

इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇

रायपुर : छत्तीसगढ़ में किसानों से Msp पर धान खरीदी का अभियान जारी है। हर रोज आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। किसानों को धान के एवज में भुगतान त्वरित किया जा रहा है। धान खरीदी अंतिम तिथि भी निकट आ गया है। 31 जनवरी 2024 तक किसानों से समर्थन मूल्य पर सरकार धान खरीदी करेगी। हालांकि इन दिनों मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बारिश की संभावना बनी हुई है वाबजूद धान खरीदी केंद्रों में सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी जारी है। धान खरीदी के नये आंकड़े जारी किया गया है। 

छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी नई अप्डेट्स..

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 127.37 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 27,504 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

धान के एवज में किसानों को होगा करोड़ रूपए का भुगतान..

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 22 लाख 94 हजार 718 किसानों से 127 लाख 37 हजार 970 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 27 हजार 504 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 99 लाख 06 हजार 412 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 84 लाख 23 हजार 264 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें -  छत्तीसगढ़ धान खरीदी नई अप्डेट्स, 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी किसानों को 23448 करोड़ रूपए भुगतान..

इसे भी पढ़े :- 

नई जानकारी राशनकार्ड नवीनीकरण, आधार का ई-केवायसी और मोबाईल नंबर सीडिंग होना आवश्यक, राशनकार्ड धारियों से अपील, आवेदन करने की समय सीमा निर्धारित..

धान बोनस किसे कहते हैं? क्या है अंतर की राशि किसानों को बोनस प्रति क्विंटल करीब 917 रु, धान खरीदी 3100 रु प्रति क्विंटल कब मिलेगा?

Cm विष्णुदेव साय ने कहा 21 क्विंटल प्रति एकड़, 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत खाते में शीघ्र ही राशि अंतरित की जाएगी

हमारे यूट्यूब चैनल पर जाकर देखिये योजनाओं के जानकारी

Google News पर पढ़ें रोजना योजनाओं की जानकारी 

नीचे हमारा सोसियल साइट दिया गया है नई अप्डेट्स के लिए join कीजिये। यूट्यूब चैनल, whatsapp चैनल, टेलीग्राम चैंनल


इस Post को आप Share भी कर सकते हैं 👇
error: Content is protected !!